తెలుగు | Epaper

Delhi : बदमाशों ने सुबह-सुबह एल्विश यादव के घर पर कर दी फायरिंग

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Delhi : बदमाशों ने सुबह-सुबह एल्विश यादव के घर पर कर दी फायरिंग

गुरुग्राम । सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Youtuber Elvish Yadav) के घर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने एल्विश के गुरुग्राम सेक्टर 57 वाले घर पर 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग के वक्त एल्विश घर पर नहीं थे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एल्विश के घर की बालकनी के बाहर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। घर में घटना के वक्त केवल केयर टेकर था, जिसने इस पुलिस को फायरिंग की जानकारी दी। पुलिस को करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग के सबूत मिले है। वहीं एल्विश के परिवार के मुताबिक, उसे कोई धमकी नहीं मिली थी।

तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे

पुलिस के मुताबिक, एल्विश के घर पर सुबह फायरिंग हुई। तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे, जिसमें से दो ने फायरिंग की। फायरिंग (Firing) घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई है। एल्विश का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता है। फायरिंग के वक्त घर में केयर टेकर और परिवार के सदस्य मौजूद थे।पुलिस के अनुसार, अभी तक एल्विश यादव की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि गोली के निशान और अन्य सबूत जुटाए जा सकें।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फायरिंग शायद चेतावनी के तौर पर की गई हो, लेकिन अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एल्विश यादव के फैंस और सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक एल्विश या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की कोशिश करेंगे। अगर एल्विश शिकायत दर्ज करते हैं, तो जांच और तेज हो सकती है।

विवादों से एल्विश का पुराना नाता

एल्विश यादव की लोकप्रियता के साथ-साथ कई विवाद भी जुड़े हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बनाते हैं। पिछले साल एल्विश को सांप के जहर की सप्लाई और रेव पार्टियों में इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यूपी पुलिस ने उसे कोबरा क्रेट प्रजाति के जहर के साथ जोड़ा। ईडी ने भी उसे समन किया था। एल्विश ने इन आरोपों को गलत बताया। इसके अलावा एल्विश के खिलाफ एक अन्य यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न पर हमले के मामले में भी केस दर्ज हुआ था। यह विवाद सोशल मीडिया फ्यूड से शुरू हुआ और पुलिस केस तक जा पहुंचा था।

Read more : USA : ट्रंप हथियारबंद जवानों की करेंगे तैनाती, वॉशिंगटन डीसी बना छावनी

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870