नई दिल्ली । ठंड के दिनों में हवा (Air) की नमी कम होने से आंखों में रुखापन, खुजली, जलन और लालिमा जैसी समस्याएं सामान्य हो जाती हैं। ऐसे में शरीर के साथ-साथ आंखों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद में आंखों को शरीर की आंतरिक स्थिति का दर्पण बताया गया है। तनाव, प्रदूषण, गलत खानपान, पाचन की कमजोरी, पूरी नींद न मिलना और अत्यधिक सर्द हवा का पहला प्रभाव आंखों पर पड़ता है। इसलिए आयुर्वेदिक तरीके से आंखों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
त्रिफला जल—आंखों के लिए प्राकृतिक औषधि
आयुर्वेद में त्रिफला को ‘नेत्र-औषधि’ माना गया है। पाचन संबंधी समस्याओं में उपयोगी होने के साथ इसका जल आंखों के लिए बेहद लाभकारी है। इसके लिए रात को त्रिफला पाउडर (Trifla Powder) पानी में भिगोकर सुबह छान लें और उस पानी से हल्के हाथों से आंखों को धोएं। यह प्रक्रिया रुखापन कम करती है, खुजली दूर करती है और आंखों को ठंडक देती है।
देसी घी—आंखों की थकान दूर करने में सहायक
गाय का देसी घी आंखों की सेहत के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना गया है। इसे भोजन में शामिल करने के अलावा, आंखों में कचरा फंसने या लालपन की स्थिति में बहुत हल्का काजल की तरह लगाने से तनाव कम होता है और जमा कचरा बाहर निकल आता है।रात को सोने से पहले तलवों की मालिश और कानों के पीछे देसी घी लगाने से भी आंखों की थकान कम होती है और नींद बेहतर आती है।
आंवला—आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी
आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए रोज सुबह खाली पेट आंवला (Gooseberry) लेना लाभकारी है। आंवला चूर्ण को गर्म पानी के साथ या ताजा आंवला रस का सेवन किया जा सकता है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला आंखों की रोशनी के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है।
अन्य पढ़ें: INDIGO- इंडिगो के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
स्क्रीन यूजर्स के लिए 20-20-20 नियम जरूरी
जो लोग लैपटॉप या मोबाइल पर ज्यादा समय बिताते हैं, उन्हें 20-20-20 नियम अपनाना चाहिए: हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु पर नजर टिकाएं। यह आंखों की थकान और ड्राईनेस कम करता है।स्क्रीन देखते समय पलकें झपकाना भी जरूरी है, क्योंकि लगातार स्क्रीन देखने से पलकें कम झपकती हैं और आंखें सूखने लगती हैं।
गुलाब जल और पलाश जल से तुरंत राहत
प्रदूषण के कारण होने वाली जलन और खुजली में राहत के लिए शुद्ध पलाश जल या गुलाब जल की 1-2 बूंदें रोज आंखों में डालना लाभकारी माना गया है। यह आंखों को ताजगी और ठंडक देता है।
Read More :