Latest Hindi News : Health-कंबल से मुंह ढंककर सोना बन सकता है गंभीर खतरे की वजह

Read Time:  1 min
कंबल
कंबल
FONT SIZE
GET APP

सर्दियों में कंबल से मुंह ढंककर सोने की आदत से शरीर में ऑक्सीजन (Oxygen) का स्तर गिरता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, मानसिक तनाव, थकावट और गंभीर स्थिति तक बन सकती है। लगातार ऐसा करने से ब्रेन पर प्रभाव पड़ता है और चक्कर, सिरदर्द (Tension) ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और कन्फ्यूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लंबी अवधि में गंभीर बीमारियों का खतरा

स्टडीज में यह पाया गया है कि लंबे समय तक चेहरा ढककर सोने से अल्ज़ाइमर और डिमेंशिया (Dimensia) जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

एपनिया और दिल की समस्या वाले मरीजों के लिए जोखिम

स्लीप एपनिया के मरीजों में यह आदत और भी खतरनाक हो सकती है। सोते समय ऑक्सीजन की कमी दिल पर दबाव डालती है और हृदय रोगियों में हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।

विशेषज्ञों की सलाह

  • कंबल सिर तक खींच सकते हैं, लेकिन नाक और मुंह हमेशा खुले रखें।
  • कमरे का तापमान नियंत्रित करने के लिए हीटर का सुरक्षित उपयोग करें या अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनें।
  • ठंड से बचने के लिए चेहरे को ढंकना सुरक्षित नहीं है।
  • छोटी आदतों से होने वाले बड़े नुकसान से बचने के लिए कंबल से मुंह ढंककर सोने की आदत तुरंत बदलना जरूरी है

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।