Fashion Trend: साड़ी के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए वियर करें ये हील्स

By Kshama Singh | Updated: July 18, 2025 • 5:52 PM

किसी भी आउटफिट पर खूब जचेंगे ये फुटवियर

हील्स पहनना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। लेकिन जब साड़ी के साथ हील्स (Heels) को स्टाइल करने की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसे डिजाइन पसंद करते हैं, जिनको पहनकर हम आसानी से चल सकें। अगर आप साड़ी के साथ कुछ अलग डिजाइन की हील्स वियर करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। अलग डिजाइन वाली हील्स को वियर करने से आपके पैरों को नया टच मिलेगा। साथ ही आप इन हील्स को साड़ी (Saree) के नीचे पहनकर आसानी से घूम भी पाएंगी

पेंसिल हील्स

साड़ी के साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप पेंसिल हील्स वियर कर सकती हैं। यह हील्स पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। वहीं इस हील्स को पहनने के बाद आपका लुक पटोला नजर आएगा। मार्केट में आपको इस तरह की हील्स आसानी से मिल जाएगी। जिसको आप साड़ी की डिजाइन के हिसाब से पसंद करके पहन सकती हैं।

वेजेज हील्स

अगर आप भी साड़ी लुक में कंफर्टेबल रहना चाहती हैं, तो ऐसे में आप वेजेज हील्स वियर कर सकती हैं। इस तरह की हील्स साड़ी के साथ पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। इसमें आपको पीछे की तरफ सपोर्ट के लिए बेल्ट मिलती है। जिसके कारण आपका पैर ज्यादा खिसकता नहीं है और आप इसको देर तक वियर कर सकती हैं।

ब्लॉक हील्स

अगर आप हील्स के इंच को बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको साड़ी के साथ ब्लॉक हील्स पहनना चाहिए। इसमें आप 2 से 5 इंच की हील्स आसानी से पहनकर चल पाएंगी। वहीं इस तरह की हील्स को स्टाइल करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। आप साड़ी के कलर या डिजाइन के हिसाब से खरीद सकती हैं। इसमें आपके पैर काफी सुंदर नजर आएंगे। वहीं आप मार्केट में इस तरह की हील्स 1000-2000 रुपए तक में ले सकती हैं।

फैशन का जनक कौन था?

फैशन का कोई एक जनक नहीं है, लेकिन चार्ल्स फ्रेडरिक वर्थ (19वीं सदी) को आधुनिक फैशन डिज़ाइन का जनक माना जाता है।

फैशन से क्या तात्पर्य है?

फैशन से तात्पर्य वस्त्र, आभूषण, हेयरस्टाइल और जीवनशैली में आने वाले बदलते रुझानों और लोकप्रिय शैलियों से है।

फैशन की शुरुआत कहां से हुई?

फैशन की शुरुआत प्राचीन सभ्यताओं से हुई, लेकिन आधुनिक फैशन की नींव पेरिस, फ्रांस में 19वीं सदी में रखी गई।

Read More : IND vs ENG: भारत के लिए करो या मरो का होने वाला है एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट

#Hindi News Paper breakingnews Fashion Tips Fashion Trend Heels latestnews Saree