తెలుగు | Epaper

Weather : भारी बारिश से मुंबई बेहाल, कई सड़कें हुई जलमग्न, रेल सेवा प्रभावित

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : भारी बारिश से मुंबई बेहाल, कई सड़कें हुई जलमग्न, रेल सेवा प्रभावित

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain) से राहत न मिलने की वजह से मंगलवार सुबह निचले इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। कई जगहों पर लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी और कई जगहों पर यातायात जाम की स्थिति रही।

महाराष्ट्र में कई हिस्सों में बारिश से बुरा हाल है। मुंबई में तो हालात बद से बदतर हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बीते दिन स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे। भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव की वजह से सड़क यातायात बुरे तरह प्रभावित हुए हैं। लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मौसम की मार हवाई यातायात पर भी पड़ी है। इंडिगो समेत कई एयरलाइंस (Airlines) ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के कई मार्गों पर जलभराव और यातायात धीमा हो गया है। इसके कारण परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हुई हैं, जिससे प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही है। हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद

लगातार हो रही बारिश और आईएमडी (IMD) की ओर से जारी ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी के मद्देनजर मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के शहरों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के कॉलेजों पर लागू होता है।

लोगों को बारिश के कहर से राहत नहीं

मुंबई में भारी बारिश के एक दिन बाद मंगलवार को भी लोगों को बारिश के कहर से राहत नहीं मिली। कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सुबह से ही यातायात बाधित रहा। लोकल ट्रेन सेवाओं में भी देरी हुई और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाओं का मार्ग कुछ स्थानों पर परिवर्तित किया गया। बोरीवली, अंधेरी, सायन, दादर और चेंबूर सहित शहर के कई हिस्सों में रात भर भारी बारिश हुई। यहां सुबह भी बारिश जारी रही, जिसके कारण गांधी मार्केट सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक बारिश

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक बारिश दर्ज की गई। मुंबई सेंट्रल, परेल, ग्रांट रोड, मालाबार हिल, दादर, वर्ली और कुछ अन्य इलाकों में केवल एक घंटे में 40 मिमी से 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच द्वीपीय शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 128.86 मिमी, 154.37 मिमी और 185.74 मिमी औसत वर्षा हुई

मुंबई में इतनी भारी बारिश क्यों होती है?

मुंबई में मानसून के दौरान भारी बारिश आमतौर पर तेज़ पश्चिमी हवाओं जैसे कारकों से प्रभावित होती है, जो नमी लाती हैं और संवहन बनाती हैं । मानसून गर्त या सोमाली जेट जैसी मौसम प्रणालियाँ भी इसमें भूमिका निभाती हैं।

मुंबई में बाढ़ कब आई थी?

 2005 की महाराष्ट्र बाढ़ ने भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर के तट पर स्थित महानगर मुंबई के बड़े इलाकों सहित महाराष्ट्र राज्य के कई हिस्सों को प्रभावित किया, जिसमें लगभग 1,094 लोग मारे गए।

Read more : Lucknow: PM मोदी ने शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात

Weather : पाकिस्तान में भी बाढ़, 56 लोगों की मौत, चार करोड़ लोग प्रभावित

Weather : पाकिस्तान में भी बाढ़, 56 लोगों की मौत, चार करोड़ लोग प्रभावित

Weather News : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा

Weather News : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा

Weather : भारत-पाक सीमा पर 30 किमी बाड़ बह गई, कई चौकियां डूबीं

Weather : भारत-पाक सीमा पर 30 किमी बाड़ बह गई, कई चौकियां डूबीं

Weather : नहीं थम रही बारिश से तबाही, कई राज्यों के लिए अलर्ट

Weather : नहीं थम रही बारिश से तबाही, कई राज्यों के लिए अलर्ट

Punjab : बाढ़ से 1600 से ज्यादा गांव प्रभावित,  फसलें बर्बाद

Punjab : बाढ़ से 1600 से ज्यादा गांव प्रभावित, फसलें बर्बाद

Monsoon : उत्तर भारत में मॉनसून का कहर, बारिश से मची भारी तबाही

Monsoon : उत्तर भारत में मॉनसून का कहर, बारिश से मची भारी तबाही

Weather : राजस्थान में बारिश से हाहाकार, कोटा में रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा

Weather : राजस्थान में बारिश से हाहाकार, कोटा में रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा

Uttarakhand Rain  : चारधाम यात्रा की वर्तमान स्थिति क्या है

Uttarakhand Rain : चारधाम यात्रा की वर्तमान स्थिति क्या है

Uttarakhand : बारिश का कहर, चारधाम-हेमकुंड यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

Uttarakhand : बारिश का कहर, चारधाम-हेमकुंड यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

Weather : इस बार ला-नीना से भारत में पड़ेगी जोरदार सर्दी!

Weather : इस बार ला-नीना से भारत में पड़ेगी जोरदार सर्दी!

Weather  : बिहार के 500 से ज्यादा गाँव डूबे बाढ़ में, यलो अलर्ट जारी

Weather : बिहार के 500 से ज्यादा गाँव डूबे बाढ़ में, यलो अलर्ट जारी

Delhi Rain : दिल्ली में भारी बारिश का कहर

Delhi Rain : दिल्ली में भारी बारिश का कहर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870