इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक तरफा जीत दर्ज की

By digital@vaartha.com | Updated: April 21, 2025 • 7:05 AM

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सपर किंग्स को नौ विकेट से रौंदा

कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 76) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 68) ने चेन्नई सुपर किंग्स पर मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाई। यह मैच रविवार को मुंबई में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने एक बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच पर कोई कठिनाई नहीं दिखाई और 177 रन का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर, चार ओवर से भी ज़्यादा शेष रहते हुए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई।

रोहित ने तेज गेंदबाजों की छोटी गेंदों का फायदा उठाते हुए पॉवरप्ले में तेजी से रन बटोरे।चेन्नई के स्पिनरों के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ स्वीप शॉट लगाए। उन्होंने इस सीज़न का पहला अर्धशतक महज़ 33 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 45 गेंदों में 76 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

रोहित ने पॉवरप्ले में ईशान किशन के साथ 63 रनों की ठोस साझेदारी की।, जो इस सीज़न में मुंबई का अब तक का सर्वश्रेष्ठ शुरुआत रही इस साझेदारी ने मुंबई की जीत की नींव रख दी। टीम पूरे मैच में लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाती रही।

चेन्नई के गेंदबाजों के लिए रोहित को रोकना चुनौतीपूर्ण रहा। तेज गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (0/25) और रवींद्र जडेजा (1/28) भी पिच से कोई मदद नहीं निकाल सके।

चेन्नई ने अपने सबसे सफल गेंदबाज नूर अहमद (0/36) को 10वें ओवर तक गेंदबाजी पर नहीं लगाया। तब तक मुंबई 100 रन के करीब पहुंच चुकी थी। 14वें ओवर में सूर्यकुमार ने नूर को लगातार तीन चौके लगाकर 15 रन बटोरे।

विस्फोटक रही सूर्य कुमार की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की ओऱ से सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने लेग साइड की बाउंड्री को बड़ी आसानी से पार किया। स्पिनरों के खिलाफ कमाल के स्वीप शॉट्स लगाए। उनका दूसरा अर्धशतक इस सीज़न में 26 गेंदों में आया। उन्होंने रोहित के साथ मिलकर सिर्फ 54 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। मैच का अंत सूर्यकुमार के लगातार दो छक्कों से हुआ।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 176 रन बनाए। शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने अहम अर्धशतक लगाए। जबकि 17 वर्षीय डेब्यू करने वाले आयुष म्हात्रे ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।

म्हात्रे ने केवल 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार शुरुआत दी। मुंबई ने कसी हुई गेंदबाजी कर वापसी की।

जडेजा की मेहनत रंग नही लायी

शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद, जडेजा (नाबाद 53, 35 गेंदों में, 4 चौके, 2 छक्के) और दुबे (50 रन, 32 गेंदों में, 2 चौके, 4 छक्के) ने चौथे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी की।

म्हात्रे ने अश्वनी कुमार की गेंदों पर शानदार शॉट्स लगाए — पहला चौका, दूसरा और तीसरा छक्का — जिससे उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुंबई इंडियंस ने 13वें ओवर तक चेन्नई को 92 पर रोक रखा था। इसके बाद दुबे ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट की गेंदों पर छक्के-चौकों की बौछार की। 16वें ओवर में अश्वनी कुमार को दुबे और जडेजा ने 24 रन लुटवाए ।जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। दोनों ने मिलकर 79 रनों की साझेदारीकी।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews chennaisuper king.one sided ipl latestnews mumbai indians one sided vitory trendingnews