Maharashtra : ठाणे में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या, एक गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से हत्या

पांच लोगों ने गांव के चौराहे पर की कुल्हाड़ी से हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में कथित तौर पर आपसी विवाद के कारण 52 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शनिवार सुबह मुरबाड तालुका के जामब्रुडे गांव में हुई। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने कथित तौर पर गांव के चौराहे पर बरचंद्र बिरहाड़े की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Advertisements

इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल भेजा गया। अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का पुत्र गांव का उप सरपंच है, जबकि आरोपी वर्तमान महिला सरपंच के करीबी हैं। उन्होंने बताया कि विकास परियोजनाओं और पीड़ित पक्ष द्वारा आरटीआई (सूचना का अधिकार) से प्राप्त जानकारी से आधार पर किए गए खुलासे को लेकर दोनों समूहों के बीच महीनों से तनाव था।

Advertisements
कुल्हाड़ी से हत्या

कुल्हाड़ी से हत्या मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा फरार संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों में महिला सरपंच का नाम भी दर्ज किया गया है।

इलाके में दहशत

कुल्हाड़ी से हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है। एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह से घटनाएं हो रही है ऐसा लग रहा है कि लोगों में पुलिस का खौफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *