తెలుగు | Epaper

Narada Jayanti 2025: नारद मुनि को कहा जाता है सृष्टि का पहला ‘पत्रकार’, जानिए पूजन विधि और महत्व

Kshama Singh
Kshama Singh

नारद मुनि एक दिव्य ऋषि और ब्रह्मा जी के मानस पुत्र हैं। वहीं उनको ‘देवर्षि’ की उपाधि भी प्राप्त है। नारद मुनि तीनों लोगों में विचरण करते हैं और ऋषियों, मुनियों, देवताओं और असुरों के बीच संवाद का माध्यम बनते हैं। Narad मुनि के हाथों में वीणा रहती है और मुख पर हमेशा ‘नारायण-नारायण’ का उच्चारण रहता है। Narad ऋषि जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु के अनन्य भक्त माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं नारद जयंती की पूजा विधि और महत्व के बारे में…

नारद ऋषि की भूमिका

महाभारत, रामायण, भागवत और शिवपुराण जैसे अनेक ग्रंथों में नारद मुनि का नाम आता है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक जब वाल्मीकि के मन में यह सवाल उठा कि इस पृथ्वी पर धर्मपरायण, मर्यादा का पालन करने वाला और सर्वगुणसम्पन्न है। तब Narad मुनि ने वाल्मीकि जी को श्रीराम की कथा सुनाई, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने रामायण की रचना की थी।

कब मनाई जाती है नारद जयंती

हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को Narad जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार 13 मई 2025 को नारद जयंती मनाई जा रही है। Narad जयंती का पर्व नारद मुनि की स्मृति, भक्ति, संवाद और धर्म के प्रचार के संकल्प के साथ मनाया जाता है।

नारद

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर पूजा स्थल की साफ-सफाई करके Narad मुनि की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद Narad मुनि को चंदन, पुष्प, माला, धूप, दीप, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करें। पूजा के दौरान ‘ऊँ नारदाय नम:’ मंत्र का जाप करें। आप इस दिन विष्णु सहस्रनाम, Narad भक्ति सूत्र या नारायण स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। वहीं Narad जी संगीत और भजन प्रिय हैं। ऐसे में इस दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है।

नारद जयंती का महत्व

बता दें कि Narad मुनि को संचार, संवाद और लोक-कल्याणकारी भक्ति का भी प्रतीक माना जाता है। Narad मुनि न सिर्फ दिव्य घटनाओं को जोड़ने वाले सूत्रधार हैं, बल्कि वह भक्ति के मार्ग पर चलने वाले सशक्त प्रचारक भी हैं। पत्रकारों, वक्ताओं, संगीत प्रेमियों और भक्ति मार्ग के साधकों के लिए नारद जयंती एक प्रेरणादायक पर्व है।

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

National : वर्दी में हैं तो जाति-धर्म और पूर्वाग्रह को त्यागना होगा : सुप्रीम कोर्ट

National : वर्दी में हैं तो जाति-धर्म और पूर्वाग्रह को त्यागना होगा : सुप्रीम कोर्ट

Uttar Pradesh : लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा

Uttar Pradesh : लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा

Bihar Election: पीएम मोदी और उनकी मां पर बना एआई वीडियो, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

Bihar Election: पीएम मोदी और उनकी मां पर बना एआई वीडियो, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

Sikkim : भूस्खलन से 4 की मौत, 3 लापता… 

Sikkim : भूस्खलन से 4 की मौत, 3 लापता… 

UP News: बहराइच में भेड़िया का आतंक, मां की गोद से बच्ची छीनकर मार डाला

UP News: बहराइच में भेड़िया का आतंक, मां की गोद से बच्ची छीनकर मार डाला

National : 2027 की जनगणना होगी पूरी तरह डिजिटल

National : 2027 की जनगणना होगी पूरी तरह डिजिटल

MP : 28 साल की महिला रोज खा रही 70 रोटियां, फिर भी नहीं मिटती भूख

MP : 28 साल की महिला रोज खा रही 70 रोटियां, फिर भी नहीं मिटती भूख

PM : मोदी ने उठाया बड़ा कदम, बाढ़ क्षेत्रों के दौरे पर भेजे जाएंगे मंत्री

PM : मोदी ने उठाया बड़ा कदम, बाढ़ क्षेत्रों के दौरे पर भेजे जाएंगे मंत्री

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870