తెలుగు | Epaper

National : सिविल जज के लिए 3 साल की प्रैक्टिस अनिवार्य : सुप्रीम कोर्ट

digital@vaartha.com
[email protected]

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सेवाओं में प्रवेश को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की वकालत की प्रैक्टिस अनिवार्य होगी। शीर्ष अदालत ने लॉ ग्रेजुएट्स के सीधे चयन की व्यवस्था को खत्म करते हुए स्पष्ट किया कि न्यायिक सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए व्यावहारिक अनुभव बेहद जरूरी है।

  • न्यायिक सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए व्यावहारिक अनुभव बेहद जरूरी है
  • उम्मीदवारों को वकील के रूप में कम से कम तीन वर्षों तक प्रैक्टिस करनी होगी
  • 10 साल का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ वकील से प्रमाणन जरूरी

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की त्रिपल बैंच ने यह निर्णय सुनाया। फैसले में कहा गया है कि उम्मीदवारों को वकील के रूप में कम से कम तीन वर्षों तक प्रैक्टिस करनी होगी और यह अवधि प्रोविजनल नामांकन की तिथि से मानी जाएगी। हालांकि, यह नियम केवल भविष्य की भर्तियों पर लागू होगा और पहले से चल रही प्रक्रियाओं पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अहम बातें- लॉ ग्रेजुएट्स के सीधे चयन की प्रक्रिया समाप्त

तीन साल की न्यूनतम कानूनी प्रैक्टिस आवश्यक। अनुभव की गिनती प्रोविजनल नामांकन से होगी। 10 साल का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ वकील से प्रमाणन जरूरी। सभी राज्यों को अपने सेवा नियमों में संशोधन के निर्देश। इसके साथ ही सिविल जज सीनियर डिवीजन में त्वरित पदोन्नति के लिए 10 प्रतिशत कोटा आरक्षित होगा।

देशभर के लॉ स्नातकों पर पड़ेगा असर

न्यायिक लिपिक के रूप में अनुभव को भी माना जाएगा। सीजेआई गवई ने अपनी टिप्पणी में कहा कि किताबी ज्ञान से न्याय नहीं हो सकता। न्यायालय को समझने और वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेकर ही एक अच्छा न्यायाधीश तैयार होता है। नए स्नातकों की नियुक्ति से कई व्यवहारिक समस्याएं सामने आई हैं। इसलिए, परीक्षा से पहले न्यूनतम अभ्यास आवश्यक है। इस फैसले का सीधा असर देशभर के लॉ स्नातकों पर पड़ेगा। अब सीधे कॉलेज से निकलकर जज बनने का रास्ता बंद हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य सरकारें और उच्च न्यायालय जल्द ही अपने-अपने भर्ती नियमों में संशोधन करेंगी।

Read more :  बेंगलुरु में बारिश से बिगड़े हालात, जीवन अस्त-व्यस्त

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग,  पौधारोपण की तैयारी

UP: सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग, पौधारोपण की तैयारी

WB : ममता ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, छठ महापर्व पर छुट्टी का ऐलान

WB : ममता ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, छठ महापर्व पर छुट्टी का ऐलान

ASSAM : दर्रांग में बोले पीएम मोदी– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा

ASSAM : दर्रांग में बोले पीएम मोदी– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा

Gujrat : भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

Gujrat : भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

National : सभी विधानमंडल चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : ओम बिरला

National : सभी विधानमंडल चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : ओम बिरला

National : नेपाल से दुनिया तक, छात्रों के आंदोलनों ने हिलाई सत्ता

National : नेपाल से दुनिया तक, छात्रों के आंदोलनों ने हिलाई सत्ता

J&K :  18 दिन बाद फिर आज से शुरू होगी मां वैष्णो देवी यात्रा

J&K : 18 दिन बाद फिर आज से शुरू होगी मां वैष्णो देवी यात्रा

Bihar : पटना पहुंचे नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, चुनावी सरगर्मी हुईं तेज

Bihar : पटना पहुंचे नड्डा का हुआ जोरदार स्वागत, चुनावी सरगर्मी हुईं तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870