कल का मौसम 27 मई 2025:
दिल्ली में 48 घंटे पहले आए आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का हल्का-हल्का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। दिन के वक्त आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 30 और 31 मई को फिर से आंधी बारिश आएगी।
मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। तापमान बढ़ने और नमी का स्तर अधिक होने से लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में कल आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में 30 मई को एक बार फिर आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। 31 मई को भी आंधी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। जून की शुरुआत बादलों के साथ होगा। सामान्य से ठंडी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है।
शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
दिल्ली | 27 | 37 |
नोएडा | 24 | 34 |
पटना | 26 | 33 |
लखनऊ | 28 | 39 |
जयपुर | 27 | 39 |
भोपाल | 28 | 34 |
मुंबई | 23 | 31 |
गाजियाबाद | 24 | 32 |
जम्मू | 21 | 40 |
प्रयागराज | 26 | 36 |
कोलकाता | 26 | 32 |
अहमदाबाद | 30 | 43 |
बेंगलुरु | 20 | 28 |
कानपुर | 27 | 39 |
वाराणसी | 24 | 32 |
मुंबई में भारी बारिश, कई सड़कों पर जलभराव
मुंबई में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर वडाला रोड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह 10 बजकर 25 मिनट से स्थगित कर दी गईं, जबकि महानगर के कई इलाकों में जलभराव की खबर है।
पूर्वानुमान में कहा गया है, ‘ कल आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।’ नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आईएमडी मुंबई ने अगले 24 घंटों के दौरान महानगर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।