తెలుగు | Epaper

National : सिक्किम की संस्कृति को आगे बढ़ा रहा ‘क्राफ्टेड फाइबर्स’ : मोदी

Kshama Singh
Kshama Singh
National : सिक्किम की संस्कृति को आगे बढ़ा रहा ‘क्राफ्टेड फाइबर्स’ : मोदी

मन की बात में पीएम ने किया ‘क्राफ्टेड फाइबर्स’ का जिक्र

नई दिल्ली। ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के ब्रांड ‘क्राफ्टेड फाइबर्स’ का जिक्र किया और कहा कि यह ब्रांड सिक्किम की संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है। पीएम ने कहा कि दो-तीन दिन पहले, मैं पहली राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट में गया था। उससे पहले हमने नॉर्थ ईस्ट के सामर्थ्य को समर्पित ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ भी मनाया था।”

क्राफ्टेड फाइबर्स के जरिए पारंपरिक बुनाई को आधुनिक फैशन से जोड़ा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि नॉर्थ ईस्ट की बात कुछ और ही है। वहां का टैलेंट वाकई अद्भुत है। मुझे ‘क्राफ्टेड फाइबर्स’ ब्रांड की एक दिलचस्प कहानी पता चली है। यह सिर्फ ब्रांड नहीं, सिक्किम की परंपरा, बुनाई की कला और आज के फैशन की सोच तीनों का सुंदर संगम है।” पीएम मोदी ने बताया कि इसकी शुरुआत डॉ चेवांग नोरबू भूटिया ने की। वे पेशे से जानवरों के डॉक्टर हैं और साथ ही दिल से सिक्किम की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “डॉ चेवांग नोरबू भूटिया ने Crafted Fibers के जरिए पारंपरिक बुनाई को आधुनिक फैशन से जोड़ा और इसे एक सोशल एंटरप्राइज बनाया।”

क्राफ्टेड फाइबर्स

गांवों के बुनकर, पशुपालक और सेल्फ-हेल्प ग्रुप को क्राफ्टेड फाइबर्स से जोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने क्राफ्टेड फाइबर्स की चर्चा करते हुए कहा कि अब उनके यहां केवल कपड़े नहीं बनते, उनके यहां जिंदगियां बुनी जाती हैं। वे लोकल लोगों को स्किल ट्रेनिंग देते हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हैं। डॉ भूटिया ने क्राफ्टेड फाइबर्स के साथ गांवों के बुनकर, पशुपालक और सेल्फ-हेल्प ग्रुप इन सबको जोड़कर रोजगार के नए रास्ते बनाए हैं। आज स्थानीय महिलाएं और कारीगर अपने हुनर से अच्छी कमाई कर रहे हैं।

सिक्किम की पारंपरिक बुनाई और संस्कृति को मिली नई पहचान

क्राफ्टेड फाइबर्स के शॉल, स्टोल, दस्ताने, मोजे और लोकल हैंडलूम से बने होते हैं। इसमें उस ऊन का इस्तेमाल होता है, जो सिक्किम के खरगोशों और भेड़ों से आता है। खास बात यह है कि इसके उत्पादों में रंग भी पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं, जिसमें केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। पीएम मोदी ने कहा, “डॉ भूटिया ने सिक्किम की पारंपरिक बुनाई और संस्कृति को एक नई पहचान दी है। उनका काम हमें सिखाता है कि जब परंपरा को पैशन से जोड़ा जाए, तो वो दुनिया को कितना लुभा सकती है।”

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870