Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

By Anuj Kumar | Updated: January 3, 2026 • 12:09 PM

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी समस्या के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। DRG और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन (Search Operation) के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में खूंखार माओवादी मंगडू और एसीएम हितेश समेत कई शातिर नक्सली ढेर हुए।

सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़

सुरक्षाबलों ने सुकमा के किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी की। लगभग 1 घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। मौके से AK-47 और इंसास राइफल बरामद की गई।

मंगडू और उसकी पहचान

40 वर्षीय मंगडू उर्फ वेट्टी मुका कोंटा एरिया कमेटी (Area Commitee) का सचिव था। कई सालों से माओवादी संगठन से जुड़ा मंगडू प्रशासन की नजरों में था और उस पर 8 लाख का इनाम घोषित था।

ASP आकाश का बदला

इस मुठभेड़ में एसीएम हितेश (ACM Hitesh) भी मारा गया। हितेश 9 जून को कोंटा के पास हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था, जिसमें तत्कालीन ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद हुए थे। इस कार्रवाई में जवानों ने ASP आकाश की शहादत का बदला लिया।

अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है और इलाके में पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

Read More :

# Chhattisgarh News #Area Commitee News #ASP News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Naxali News #Search Operation news #Sukma news