Eclipse- चार ग्रहणों का साल होगा 2026, भारत में एक ही चंद्र ग्रहण आएगा नजर

By Anuj Kumar | Updated: January 3, 2026 • 10:22 AM

नई दिल्ली। साल 2026 खगोलशास्त्र के लिहाज से खास रहने वाला है। इस वर्ष कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। हालांकि, ये सभी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। भारत में केवल एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total lunar eclipse) ही देखा जा सकेगा, जबकि बाकी तीन ग्रहण या तो दिखाई नहीं देंगे या उनका प्रभाव नगण्य रहेगा।

2026 का पहला ग्रहण: वलयाकार सूर्य ग्रहण

साल का पहला ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है। इस दौरान सूर्य का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा ढक जाएगा और यह स्थिति करीब 2 मिनट 20 सेकेंड तक बनी रहेगी। यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दक्षिण अर्जेंटीना (South Arzentina) और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।

भारत में दिखाई देने वाला इकलौता ग्रहण

3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा और यही एकमात्र ग्रहण है, जो भारत में पूरी तरह दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण करीब 58 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे आमतौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, यह 2029 से पहले का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चूंकि यह भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा।

तीसरा ग्रहण: भारत से नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

29 जुलाई 2026 को साल का तीसरा ग्रहण लगेगा, जो एक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी यहां लागू नहीं होगा।

Read Also : UP- प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू

साल का आखिरी ग्रहण भी भारत से ओझल

28 अगस्त 2026 को साल का चौथा और अंतिम ग्रहण लगेगा। यह दूसरा चंद्र ग्रहण होगा, जो उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Read More :

# America news # South Arzentina News # Total Lunar Eclipse News #Africa News #Breaking News in Hindi #Hindi News #India news #Latest news #south Africa news