पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक पूरे बिहार में 27.65% वोटिंग दर्ज की गई। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर मतदान हो रहा है। बेगूसराय में सबसे अधिक और पटना में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है।
इस चरण में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव (Tejpratap Yadav) अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद होने लगा है।
मुजफ्फरपुर: विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत
| विधानसभा क्षेत्र | वोट प्रतिशत |
|---|---|
| औराई | 28.83% |
| बरूराज | 31.26% |
| बोचहां | 31.17% |
| गायघाट | 26.63% |
| कांटी | 29.28% |
| कुढ़नी | 29.33% |
| मीनापुर | 32.46% |
| मुजफ्फरपुर | 26.50% |
| पारू | 32.81% |
| साहेबगंज | 29.30% |
| सकरा | 29.33% |
| ओवरऑल | 29.66% |
दरभंगा में मतदान: 10 विधानसभा सीटों पर 26.07% वोटिंग
| विधानसभा क्षेत्र | वोट प्रतिशत |
|---|---|
| कुशेश्वरस्थान | 25.65% |
| गौड़ाबौराम | 24.07% |
| बेनीपुर | 25.06% |
| अलीनगर | 24.96% |
| दरभंगा ग्रामीण | 26.47% |
| दरभंगा | 23.90% |
| हायाघाट | 25.39% |
| बहादुरपुर | 27.06% |
| केवटी | 28.55% |
| जाले | 29.15% |
| कुल औसत | 26.07% |
खेसारी लाल यादव पहुंचे मतदान करने
सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय बूथ पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने मतदान किया। खास बात यह है कि वह सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
Read More :