Nagur Best School: नागौर के 5 बेस्ट स्कूल

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

जो शानदार पढ़ाई के साथ देते हैं सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट

राजस्थान के नागौर जिले में कई बड़े सीबीएसई (CBSE) विद्यालय हैं जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाते हैं. यहां हम नागौर के शीर्ष 5 CBSE स्कूलों की जानकारी बता रहे हैं, जो उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, सुविधाओं और विकास के अवसरों के आधार पर चुने गए हैं।

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल

  • नागौर के कुचामन सिटी में स्थित एक सह-शैक्षिक अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकेंडरी विद्यालय है. जो 1993 में स्थापित हुआ था. यह सीबीएसई से संबद्ध है और कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध करवाता है. विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे सामाजिक प्रतियोगिता में आगे आ सकें. यहां अनुभवी शिक्षक, उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत संरचना और आधुनिक शिक्षण नियम उपलब्ध हैं।

विमल विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल

  • 1986 में स्थापित, विमल विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नागौर के लाडनूं में स्थित एक सह-शैक्षिक अंग्रेजी माध्यम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है. यह सीबीएसई से संबद्ध है. और कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करता है. विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे समाज में योगदान देने वाले नागरिक बन सकें. यहां अनुभवी शिक्षक, आधुनिक शिक्षण सुविधाएं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां उपलब्ध हैं, जो छात्रों के समग्र विकास में सहायक हैं।

पूजा इंटरनेशनल एकेडमी

  • 2011 में स्थापित, पूजा इंटरनेशनल एकेडमी,  नागौर के डीडवाना में स्थित एक सह-शैक्षिक अंग्रेजी माध्यम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है. यह सीबीएसई से संबद्ध है, और कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करता है. विद्यालय लगातार अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि नागौर जिले में सर्वश्रेष्ठ परिणाम दे रहा है. जिससे कि लगातार स्कूल की गुणवत्ता बढ़ती जा रही है. विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और नैतिक शिक्षा प्रदान करना है।

लाला कमलापत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर

  • 1987 में स्थापित, नागौर के गोटन में स्थित एक सह-शैक्षिक अंग्रेजी माध्यम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है, और कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करता है. विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. यह विद्यालय क्षेत्र का लगभग सबसे पुराना विद्यालय है. जिसकी गुणवत्ता आज भी लगातार बरकरार है और परिणाम में सबसे सर्वोपरि विद्यालय है. यहां पर अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है।

मकराना पब्लिक स्कूल

  • नागौर के मकराना में स्थित एक सह-शैक्षिक अंग्रेजी माध्यम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है, जो 2004 में स्थापित हुआ था. यह सीबीएसई से संबद्ध है और कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करता है. विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।

Read more:Delhi School: दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर विवाद

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।