పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 27, 2025 • 9:38 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हरियाणा के पंचकूला में सामूहिक सुसाइड करने का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के सात लोगों ने खुदकुशी कर ली।

हरियाणा के पंचकूला में सामूहिक सुसाइड करने का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के सात लोगों ने खुदकुशी कर ली। कार में बैठकर माता-पिता और बच्चों ने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस ने सात शव बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि सभी सातों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर बुराड़ी आत्महत्या कांड की याद दिला दी है, जब 11 लोगों ने सामूहिक सुसाइड कर लिया था।

उत्तराखंड का परिवार पंचकूला में रहता था

पुलिस के अनुसार, मृतक परिवार उत्तराखंड का था, जो पंचकूला में रहता था। मरने वालों में एक कपल, उनके तीन बच्चे और बुजुर्ग शामिल है। इन सभी लोगों के शव कार में मिले है। कार का नंबर देहरादून का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मृतक परिवार की हुई पहचान

बताया जा रहा है कि पंचकूला के मकान नंबर 1204 के सामने देहरादून नंबर वाली कार में जहर खाकर जा दी। पुलिस को सोमवार रात को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि एक कार पंचकूला के सेक्टर-27 में खड़ी है, जिसके अंदर कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान देशराज मित्तल और प्रवीण मित्तल के साथ उनके परिवार के रूप में हुई।

कर्ज में डूब गया था परिवार

पुलिस ने बताया कि प्रवीण ने हाल ही में देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू किया था। प्रवीण ने बिजनेस में जमकर पैसा लगाया, लेकिन सफल नहीं हो आए। इस प्रकार से बिजनेस में घाटा होने की वजह से प्रवीण का परिवार कर्ज में डूब गया था। परिवार का गुजारा भी बेहद मुश्किल हो गया था।

कथा से लौट रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, प्रवीण अपने घरवालों के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर बाबा की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देहरादून वापस जाते समय सामूहिक आत्महत्या कर लिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद मिला है।

Read more : Jyoti Malhotra भेजी गयी जेल, पाकिस्तान के लिए जासूसी में हुयी थी गिरफ्तार

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.