Bihar : बिहार में 80 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

Read Time:  1 min
बिहार
बिहार
FONT SIZE
GET APP

200 लोग “डबल पैसे” के झांसे में फंसे

बिहार के गोपालगंज में एक कंपनी ने 20 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से करीब 80 करोड़ रुपये की ठगी की है. पहले भरोसा जीता, फिर ऑफिस बंद कर कंपनी फरार हो गई. पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज (Gopalganj-Bihar) में निवेश के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े और ठगी का मामला सामने आया है, जहां आस्था नाम की एक कंपनी पर सैकड़ों लोगों से करीब 80 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है. 20 महीने में रकम दोगुनी (Double) करने का लालच देकर कंपनी ने करोड़ों रुपए की ठगी की और फरार हो गई. लोगों मामला सामने आने के बाद करीब 200 पीड़ित शुक्रवार को पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की.

पीड़ितों के अनुसार, वर्ष 2023 में कंपनी ने शहर के एक होटल में बैठक आयोजित कर निवेश योजना का प्रचार किया था. कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि जो भी व्यक्ति निवेश करेगा, उसकी राशि 20 महीने में दोगुनी कर दी जाएगी. इसी लालच में बड़ी संख्या में लोगों ने पैसा लगाना शुरू कर दिया.

भरोसा जीतने के लिए शुरू में लौटाए पैसे

बताया जा रहा है कि कंपनी ने शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को तय समय पर पैसा लौटाकर लोगों का भरोसा जीता. इससे प्रभावित होकर निवेशकों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को भी इसमें पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया.

अन्य पढ़े: Israel spain diplomatic : इजराइल सेना पर आरोपों को लेकर कड़े कदम

कई लोगों ने 10 लाख से लेकर 80 लाख रुपये तक निवेश किए. यह राशि गोरखपुर स्थित अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई. कंपनी के कर्मचारियों का कहना था कि यह रकम शेयर बाजार में निवेश की जा रही है और मुनाफे से भुगतान किया जाएगा.

ऑफिस बंद, कर्मचारी फरार

करीब तीन साल तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन एक सप्ताह पहले कंपनी का कार्यालय अचानक बंद हो गया. कंपनी के मैनेजर और अन्य कर्मचारी भी फरार हो गए. तब निवेशकों को एहसास हुआ कि उनके साथ बड़ी ठगी हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के अनुसार मामले की शिकायत मिली है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस बैंक खातों, कंपनी के दस्तावेजों और फरार कर्मचारियों की तलाश में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।