పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Guwahati : 6 साल तक नौकर बनी 13 साल की बच्ची, बेड में मिली बंद

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: February 4, 2026 • 5:17 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

गुवाहाटी में 13 साल की नाबालिग बच्ची को दीवान पलंग में बंद कर रखा गया था. जिला श्रम टास्क फोर्स ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया. पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसके साथ काफी समय से मारपीट की जा रही थी।

असम के गुवाहाटी जिले (Guwahati) से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 13 साल की नाबालिग बच्ची दीवान पलंग में बंद मिली है. बच्ची के रेस्क्यू का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में जिला श्रम टास्क फोर्स की टीम बच्ची को पलंग से बाहर निकलते हुए नजर आ रही है. यह पूरी घटना गुवाहाटी के पंजाबारी इलाके की बताई जा रही है, जिसने सभी हैरान और परेशान कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पंजाबारी इलाके (Punjabi area) जुरिपार स्थित मकान नंबर 69 का है. अरिना लस्कर खातून नाम की महिला 6 साल पहले बच्ची को घरेलू कामकाज के लिए लेकर आई थी. उसे काफी प्रताड़ित किया जा रहा था. स्थानीय लोगों से इस बात की जानकारी होते ही जिला श्रम टास्क फोर्स एक्टिव की टीम एक्टिव हो गई. रविवार शाम टीम ने एक मजिस्ट्रेट मौजदूगी में अमरीन के घर में छापेमारी कार्रवाई शुरू कर दी।

अन्य पढ़े: UP : सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय

25 मिनट तक पलंग में बंद रही बच्ची

हालांकि, श्रम टीम की भनक महिला को पहले ही लग गई थी. इसलिए उसने मासूम बच्ची को दीवान पलंग में बंद कर दिया, करीब 25 मिनट तक वह उसी में बंद रही. जिला श्रम टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि जब वह अरिना लस्कर खातून के घर पहुंचे और बच्ची के बारे में पूछा तो उसने कहा कि बच्ची के पिता उसे तीन-चार दिन पहले ले गए हैं. वह यहां नहीं हैं. हालांकि, घर में संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही टीम ने इंस्पेक्शन की परमिशन मांगी, जिसका महिला ने शुरू में विरोध किया।

जांच में जुटी जिला श्रम टास्क फोर्स

काफी कोशिशों के बाद टीम ने घर में तलाशी अभियान शुरू किया. एक कमरे में जांच के दौरान बच्ची दीवान पलंग में बंद मिली. बच्ची काफी डरी हुई थी. पलंग से बाहर निकलाने और पानी पिलाने के बाद होश में आते ही बच्ची बिलख-बिलख कर रोने लगी. शुरूआती पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसके साथ लंबे समय से मारपीट की जा रही थी, उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. टीम ने फिलहाल बच्ची को सुरक्षित स्थान पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #Guwahati #ChildRescue #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.