Indore : 7 फीट गहरी हौज में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत

Read Time:  1 min
इंदौर
इंदौर
FONT SIZE
GET APP

घर के पास बने पानी के हौज में डूबने से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब परिवार के अन्य सदस्य घरेलू कामों में व्यस्त थे।

चाय बना रही थी मां, खेलते-खेलते हौज तक पहुंचा बच्चा

जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां रसोई में चाय बना रही थी। इसी दौरान 3 साल का गणेश खेलते-खेलते घर के पास बनी पानी की टंकी (हौज) के पास पहुंच गया और अनजाने में उसमें गिर गया।

इंदौर के पलासिया (Indore) थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोरमागंज इलाके में मां मनीषा के साथ अपने नाना-नानी के घर रह रहे तीन साल के मासूम की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

पलासिया पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणेश पुत्र (Sunil Bhil) सुनील भील (उम्र 3 वर्ष) के रूप में हुई है। मंगलवार शाम उसकी मां मनीषा घर के अंदर चाय बना रही थी, इसी दौरान गणेश खेलते-खेलते बाहर चला गया। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

कुछ समय बाद गणेश घर के बाहर बनी करीब 7 फीट गहरी पानी की हौज में डूबा हुआ मिला। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Delhi- एम्स की नई पहल, मिर्गी के मरीजों के लिए मुफ्त ड्रग मॉनिटरिंग जांच

अकसर खुली रहती थी पानी की हौज

परिवार के लोगों ने बताया कि मकान में बनी पानी की हौज अक्सर खुली ही रहती थी, जिस पर कोई ढक्कन नहीं था। गणेश के नाना-नानी एक बिल्डिंग में चौकीदारी का काम करते हैं और घटना के समय वे दोनों मालिक के बंगले पर काम से गए हुए थे। वहीं गणेश का मामा अपनी नौकरी पर था और मामी घर के एक कमरे में मौजूद थी।

तीन बहनों का इकलौता भाई था गणेश

परिजनों के मुताबिक मनीषा की शादी बुरहानपुर में हुई थी। पति सुनील के साथ करीब डेढ़ साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते मनीषा अपने मायके इंदौर आकर रहने लगी थी। गणेश उसकी तीन बेटियों का इकलौता भाई था, जबकि तीनों बहनें अपने पिता के साथ बुरहानपुर में रहती हैं।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।