Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

Read Time:  1 min
25 लाख महिलाओं
25 लाख महिलाओं
FONT SIZE
GET APP

पटना,। बिहार की करीब 25 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 16 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) 25 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर (Transfer) करेंगे। इस एकमुश्त किस्त के रूप में कुल 2500 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए सीधे खातों में भेजे जाएंगे।

सुबह 9:45 बजे होगा राशि अंतरण

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सुबह 9.45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे, जहां लाभुक महिलाओं को योजना की जानकारी भी दी जाएगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से कुल 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय या दुकान शुरू कर सकें।

पांच चरणों में मिलेगी पूरी सहायता राशि

इस योजना में सहायता राशि को पांच फेज में दिया जाएगा। पहले चरण में 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरे फेज में 20 हजार, तीसरे में 40 हजार, चौथे में 80 हजार और पांचवें व अंतिम चरण में 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस तरह कुल सहायता राशि 2 लाख रुपये तक पहुंचेगी।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

आकलन के बाद जारी होगी अगली किस्त

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले चरण में दी गई राशि के उपयोग का आकलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ग्राम संगठन की होगी। यह देखा जाएगा कि महिलाओं ने राशि से कोई व्यवसाय या दुकान शुरू की है या नहीं और उसमें उनकी रुचि कितनी है। ग्राम संगठन अपनी रिपोर्ट ब्लॉक स्तर पर भेजेगा, जिसके आधार पर आगे की किस्त जारी करने का फैसला लिया जाएगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।