National- किसानों के लिए बड़ी सौगात, फसलों की रखवाली करेगा रोबोट

By Anuj Kumar | Updated: February 14, 2026 • 10:57 AM

नई दिल्ली। फसलों में अक्सर पौधों या पत्तियों में कीड़े लग जाते हैं, जिनकी जांच करना बहुत मुश्किल होता है। किसानों को घंटों मेहनत करनी पड़ती है। अब इस परेशानी को दूर करने के लिए एक (AI ) आधारित रोबोट आ गया है, जो बारीक से बारीक कीड़े तक खोज सकता है और फसल को खराब होने से बचा सकता है।

असम की कंपनी ने किया रोबोट का प्रदर्शन

इसकी शुरुआत असम की एक कंपनी ने की है। भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में इसे प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। अब तक करीब 80 फीसदी किसान इस तकनीक से जुड़ चुके हैं। कंपनी की ओर से दिशा चक्रवर्ती ने बताया कि इस रोबोट का नाम टैरोबोट (Taroboat) है। इसे चलाना आसान है और किसानों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

कैमरा और रिमोट से फसल की पूरी निगरानी

टैरोबोट में कैमरा लगा है, जो रिमोट की स्क्रीन पर दिखाई देता है। किसान इसे फसल या पौधों में कहीं भी भेज सकते हैं। रोबोट हर पत्ती और फसल को चेक करेगा और स्क्रीन पर दिखाएगा कि कहां कीड़ा लगा है। इसके बाद किसान रिमोट से उस हिस्से को निकाल सकते हैं या उपाय कर सकते हैं।

सभी मौसम में काम करेगा, सब्सिडी और किराया उपलब्ध

खास बात यह है कि टैरोबोट धूप, बारिश (Rain) और गर्मी, सभी में काम करेगा और किसानों की मेहनत बचाएगा। कंपनी किसानों को इसे खरीदने पर सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा 200 रुपए में किराए पर भी टैरोबोट उपलब्ध है। इसकी कीमत 20,000 रुपए रखी गई है, ताकि इच्छुक किसान आसानी से खरीद सकें।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

ट्रेनिंग जारी, किसान सीख रहे हैं इस्तेमाल

किसानों को रोज़ इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि फसल की पैदावार और गुणवत्ता भी बेहतर होगी। AI रोबोट के आने से खेती में तकनीकी क्रांति का रास्ता खुल गया है।

Read More :

#AI news #AI Robot News #Camera news #India Mandamp News #India Mandap News #Rain News #Robot News #Tarobat News #Training News