पटना। बिहार सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार (Chief Minister Women Employment) योजना के तहत बड़ी पहल कर रही है। पहले चरण में जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई थी, अब दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये देने की तैयारी शुरू हो गई है।
अप्रैल के अंत तक खातों में पहुंचेगी राशि
सूत्रों के अनुसार, अप्रैल महीने के अंत तक यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों (Bank Account) में ट्रांसफर की जा सकती है। इसके लिए चयन प्रक्रिया जीविका दीदियों द्वारा विकसित किए गए ऐप के माध्यम से शुरू कर दी गई है। जिन महिलाओं ने पहली किस्त मिलने के बाद अपना रोजगार शुरू कर दिया है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।
चयन के लिए होगी विशेष प्रक्रिया
दूसरी किस्त जारी करने से पहले यह आकलन किया जाएगा कि पहली किस्त के रूप में मिली 10 हजार रुपये की सहायता से कितनी महिलाओं ने रोजगार शुरू किया। इसी आधार (Aadhar) पर पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी। चयनित जीविका दीदियों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगी। इसके साथ ही महिलाएं अपनी ओर से 5 हजार रुपये जोड़कर काम को और विस्तार दे सकती हैं।
करोड़ों महिलाओं को मिला लाभ
अब तक इस योजना के तहत करीब 1.81 करोड़ महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ी हैं।
अन्य पढ़े: Hyderabad : ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों के भवन निर्माण में तेजी
पांच चरणों में मिलेगी 2 लाख की मदद
योजना के तहत कुल 2 लाख रुपये की सहायता राशि पांच चरणों में दी जाएगी। दूसरी किस्त में 20 हजार, तीसरी में 40 हजार, चौथी में 80 हजार और पांचवीं में 60 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। हर चरण में दी गई राशि के उपयोग का विवरण देना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद ही अगली किस्त जारी की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राशि का सही उपयोग हो रहा है।
Read More :