పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Rajasthan में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 19, 2025 • 11:19 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मौसम विभाग का अलर्ट: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

हादसे की जानकारी

जालोर में आकाशीय बिजली गिरने से 52 साल के किसान की मौत हो गई। उधर, राजस्थान Rajasthan में बुधवार को तय समय से 7 दिन पहले ही मानसून की एंट्री हो गई। उदयपुर और जोधपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई। जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में भी बरसात हुई थी। जैसलमेर, बीकानेर, बीकानेर, फलोदी और इसके आस-पास गर्मी तेज रही।

गुरुवार को प्रदेश के 5 जिलों (अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी और राजसमंद) में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उदयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और चित्तौड़गढ़ में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 27.5, अजमेर में 32.3, जयपुर में 32.8, सीकर में 31.5, बारां में 30.9, डूंगरपुर में 31, सिरोही में 28.9, प्रतापगढ़ में 29.4 और अलवर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पिछले 24 घंटे में 2 इंच तक पानी बरसा

पिछले 24 घंटे के दौरान चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, जोधपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ और कोटा के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। इन जिलों के कई इलाकों में 2 इंच तक पानी बरसा। इन सभी इलाकों में कल मानसून ने दस्तक दी।

पश्चिमी राजस्थान में पारा 43 तक पहुंचा

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश से गर्मी से राहत है। पश्चिमी राजस्थान Rajasthan में मौसम ड्राय होने से गर्मी फिर बढ़ गई। बुधवार को जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी, बाड़मेर के एरिया में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.9, फलौदी में 41.4, श्रीगंगानगर में 40.2, बीकानेर में 39.5 और जोधपुर में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इधर, जालोर जिले में भाद्राजून तहसील इलाके के निम्बला गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे बारिश के साथ बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। भाद्राजून के तहसीलदार धमाराम ने बताया- अपने काम से घर लौट रहे दलाराम मीणा पर बिजली गिर गई थी।

Read more: Rajasthan High Court में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

#Rajasthan Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.