పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP : 26 को नोएडा में शुरू होगा नया सिनेमा युग, जुटेंगे देश-विदेश के सितारे

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 22, 2025 • 12:16 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी (Noida International Film City) का शिलान्यास 26 जून को होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का लक्ष्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को वैश्विक फिल्म निर्माण का केंद्र बनाना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के शिलान्यास की तारीख की घोषणा हो चुकी है। 26 जून को शाम 5 बजे इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास किया जाएगा। इस आयोजन में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगने की पूरी उम्मीद है। कई बड़े चेहरे भी इस समारोह में शामिल होने वाले हैं। इस समारोह के साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत होगी।

ड्रीम प्रोजेक्ट को मिलेगा नया मोड़

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को न सिर्फ भारतीय बल्कि वैश्विक फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है।फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाएगा, यह कुल 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी। परियोजना का पहला चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाएगा, जिसे तीन सब-फेज में विभाजित किया गया है।

18 महीनों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

पहले सब-फेज में 80 एकड़ भूमि पर फिल्म स्टूडियो, फिल्म इंस्टीट्यूट, प्रोडक्शन हब और अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य को 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।उल्लेखनीय है कि काम में देरी की स्थिति में प्रति दिन 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा हो।

बेव्यू और भूटानी ग्रुप की साझेदारी से बनेगी इंटरनेशनल फिल्म सिटी

फिल्म सिटी का निर्माण बेव्यू ग्रुप और भूटानी ग्रुप के साझे प्रयास से किया जाएगा। इन दोनों ग्रुप्स को परियोजना के विस्तृत लेआउट प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है। इस फिल्म सिटी का लक्ष्य सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करेगी।

फिल्म सिटी से बदलेगा उत्तर प्रदेश का चेहरा

हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना यूपी की सांस्कृतिक छवि को भी वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगी। शिलान्यास समारोह को लेकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसमें देश-विदेश की नामचीन फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह आयोजन और भी खास बन जाएगा।

Read more : Delhi Accident : बेकाबू ट्रक ने कार और राहगीरों को रौंदा, कई घायल

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.