పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar/Politics : 15 अप्रैल तक बन सकती है नई सरकार

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 8, 2026 • 4:51 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कल दिल्ली जाएंगे नीतीश, 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे; 14 को इस्तीफा दे सकते हैं

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल तक राज्य में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली दौरे पर जाएंगे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) 9 अप्रैल को दिल्ली जाने वाले हैं। इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला सेट होता दिख रहा है। मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) ने बताया, ‘नीतीश कुमार कल यानी 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। कल दोपहर 3:20 एयर इंडिया की फ्लाइट से वो रवाना होंगे। 10 अप्रैल को नीतीश राज्यसभा की शपथ लेंगे।’

सूत्रों की माने तो इसके बाद 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री दिल्ली से पटना लौटेंगे। 13 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बन सकती है।

बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में CM का नाम फाइनल किया जाएगा। बिहार का अगला CM कौन होगा इसका ऐलान 13 अप्रैल के बाद ही होगा।

नए CM को लेकर मंत्री ने दिए संकेत

इधर, मंत्री विजय चौधरी ने बिहार के नए CM को लेकर बड़ा संकेत दिया है। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा, जो नाम आप लोग चला रहे हैं उसी को आगे बढ़ाया जाएगा।

बिहार के CM को लेकर अभी जो नाम सबसे आगे से वो सम्राट चौधरी का बताया जा रहा है।

10 अप्रैल को नए CM पर दिल्ली में BJP की बैठक

10 अप्रैल को ही बिहार भाजपा की अहम बैठक भी दिल्ली में होगी। प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के नेताओं से औपचारिक रुप से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति ली जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय समेत अन्य नेता भी रहेंगे।

नीतीश के पटना लौटने के बाद होगी NDA विधायकों की बैठक

नीतीश कुमार बतौर राज्यसभा सदस्य शपथ लेकर पटना वापसी पर किसी दिन एनडीए विधानमंडल दल की बैठक बुला सकते हैं।

अन्य पढ़े: Elections 2026- तमिलनाडु चुनाव : पीएम मोदी के प्रचार से कांग्रेस-डीएमके पर सवाल

बैठक में वह सीएम पद छोड़ने की जानकारी आधिकारिक तौर पर विधायकों को देंगे। फिर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। नई सरकार के गठन को पहले एनडीए के सभी घटक दलों के विधायक दल की अलग-अलग बैठकों में नेता चुने जाएंगे।

इसके बाद एनडीए विधानमंडल दल के नेता की घोषणा संयुक्त बैठक में होगी। जो NDA गठबंधन के नए नेता चुने जाएंगे वो सरकार बनाने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंपेंगे।

चर्चा के मुताबिक 15 अप्रैल के बाद ही नई सरकार बिहार में बनेगी। पद छोड़ने के पहले सीएम की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होने के भी आसार हैं, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

विधान परिषद सदस्य से दे चुके हैं इस्तीफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 मार्च को को MLC पद से इस्तीफा दिया था। 20 साल सदन में रहने के बाद उन्होंने 29 शब्दों में बिहार विधान परिषद को अलविदा कह दिया।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वो फफक कर रोते दिखे। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार जैसा देश में दूसरा कोई नहीं हो सकता है।

अन्य पढ़े:

#BiharPolitics #PoliticalChange #NewGovernment #BreakingNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.