పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Raipur : रायपुर में 9 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक घटना

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 13, 2026 • 1:08 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

5 दिन तक बच्ची को प्रताड़ित किया गया

रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 9 साल की बच्ची को आरोपी ‘चूड़ीवाला’ पांच दिनों तक अपने घर ले जाकर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाता रहा।

दर्द महसूस करने पर खुला राज

प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर बताई चाची को- पीड़िता ने जब अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस किया, तो उसने चाची को सारी घटना बताई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

रायपुर में 9 साल (Raipur) की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जहां 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे दुष्कर्म करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रायपुर से घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची (Baby girl) ने दर्द होने की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

बच्ची ने परिजनों को बताया कि चूड़ी दुकान वाला मुझे अपने साथ रोज घर ले जाता था। जहां वो मेरे पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम किया, किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, बजरंग दल ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

परिजनों की शिकायत के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी। तभी बच्ची की चाची उसे नहलाने के लिए ले गई और कहां दर्द हो रहा है पूछताछ की। तब बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की शहर के एक मोहल्ले में एक दुकान है जहां वह चूड़ी बेचता है, इसके साथ ही वह दुकान में चॉकलेट, नड्डा मुर्रा भी बेचता था। आरोपी ने बच्ची को यही सब खाने का लालच दिया था। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच उसने कई बार बच्ची से गंदा काम किया।

बताने पर मारने की धमकी दी

बच्ची ने अपने बयान में ये भी बताया कि आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। जिससे बच्ची डरी हुई थी। मामला सामने आने के बाद परिजन बच्ची को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अन्य पढ़े: UP- सीएम योगी ने दी लोहड़ी की बधाई, समाज में भाईचारे को मजबूत करने की अपील

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बजरंग दल पहुंचा था

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार बजरंग दल के साथ थाने पहुंचा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हर साल लगभग 1600 बच्चियों से रेप, 5 साल में डेढ़ गुना बढ़े मामले

अभी जो केस आपने पढ़ा है, वो केवल बानगी है। NCRB के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ में बच्चियों से रेप के मामले डेढ़ गुना बढ़े हैं। इस कैलकुलेशन को और सिंपलीफाइ किया जाए तो पिछले 5 साल में बच्चियों से रेप का प्रतिशत 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #RaipurCrime #ChildSafety #StopChildAbuse

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.