बाड़मेर में हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार थार वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज कि दूर जा गिरीं
मौके पर मचा हड़कंप- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों महिलाएं काफी दूरी तक जा गिरीं। हादसा इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही घटना हो चुकी थी।
बाड़मेर में हाईवे पर ननद-भाभी (sister-in-law) को तेज रफ्तार थार ने उड़ा दिया। दोनों उछलकर सड़क के दोनों तरफ 50 मीटर दूरी जाकर गिरी। गंभीर हालत में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिलाएं अपने ग्रुप के साथ रामदेवरा के दर्शन कर बस से वापस गुजरात लौट रही थी। इस दौरान बस को खड़ी कर ड्राइवर डीजल लेने गए गया था।
हादसा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे धोरीमन्ना थाना इलाके नेशनल हाईवे-68 पर बोर चारणान टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ। घटना के बाद थार (Thar) चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया
आरोपी थार से कुचलते हुआ फरार
बाड़मेर में धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया- गुजरात के रहने वाले 50 श्रद्धालु बस से रामदेवरा दर्शन के लिए गए हुए थे। बुधवार को दर्शन करने के बाद वे वापस गुजरात लौट रहे थे। बस को खड़ी कर ड्राइवर डीजल लेने गया था।
अन्य पढ़े: PM Modi- सदैव अटल’ पर पीएम मोदी ने अटल जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इसी दौरान बस से उतरकर प्रेमी बहन (55) पत्नी दलश्योंगजी अपनी भाभी तारा बहन (50) पत्नी अमृत, हाईवे के दूसरी तरफ जाने के लिए सड़क क्रॉस कर रही थी। तभी धोरीमना से सांचौर की ओर जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और थार उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सड़क पर फैला खून
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर काफी दूर में खून से लाल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से धोरीमन्ना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ननद-भाभी को मृत घोषित कर दिया। दोनों नगोट पुलिस थाना गिहोरी, कांकरेज जिला बनासकांठा गुजरात की रहने वाली थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर धोरीमन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं के शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर फरार थार गाड़ी और उसके चालक की तलाश कर रही है।
थार गाड़ी की क्या खासियत है?महिंद्रा थार की मुख्य विशेषताएं
महिंद्रा थार एक बहुमुखी ऑफ-रोड एसयूवी है, जो दैनिक ड्राइविंग के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ रोमांच के लिए भी बनाई गई है। आराम और सुविधा: थार आरामदायक बैठने की सुविधा, धोने योग्य अंदरूनी भाग और हटाने योग्य छत का विकल्प प्रदान करता है, जिससे आराम और खुली हवा के अनुभव का मिश्रण मिलता है।
अन्य पढ़े: