పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Morena : मुरैना में तीन माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 31, 2025 • 12:56 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

रिश्ते में ताऊ ने बच्ची को खिलाने के बहाने कमरे में ले जाकर की दरिंदगी

मुरैना जिले में तीन माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुरैना में एक तीन माह (3 month) की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। शराब के नशे में रिश्ते के ताऊ ने ही दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। ताऊ ने बच्ची को खिलाने के बहाने उठाया और अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया

चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। (maasoom) मासूम को तुरंत जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।

डॉक्टरों ने बताया कि अगले 72 घंटे उसके लिए बेहद क्रिटिकल हैं। स्थिति नाजुक होने पर बच्ची को ग्वालियर रेफर कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य पढ़े: Uttarakhand : सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें टकराईं

मां और दादी ने मना भी किया..आरोपी नहीं माना

पीड़ित और आरोपी का परिवार एक ही घर में संयुक्त परिवार के रूप में रहते हैं। आरोपी बच्ची के पिता के ताऊ का लड़का है। आरोपी की उम्र 30 साल है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा।

उस समय बच्ची घर के आंगन में खाट पर सो रही थी। आरोपी ने बच्ची को खिलाने के लिए उठाया तो पीड़ित बच्ची की मां और दादी ने उसे नशे में होने के कारण बच्ची को उठाने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना और बच्ची को उठाकर पास के कमरे में ले गया।

सिविल सर्जन बोले- बच्ची की हालत गंभीर

जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। उसका प्राथमिक उपचार कराने में बाद स्थिति क्रिटिकल होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बच्ची का काफी खून बह चुका था। उसका ऑपरेशन जरूरी है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MorenaCrime #ChildSafety #JusticeForChildren

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.