हवा में उछलकर दूर जा गिरा
यूपी के पीलीभीत में खाना खाकर सड़क किनारे टहल रहे 19 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार की नंबर प्लेट की पहचान कर आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। पीलीभीत (Pilibhit) की सदर कोतवाली क्षेत्र के मकसूद नगर का रहने वाला 19 वर्षीय मोहम्मद समीर (Mohammad Sameer) बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सफेद रंग की तेज रफ्तार ब्रीजा ने युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अन्य पढ़े: TGPSC group 1 News : ग्रुप-1 भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
पुलिस की कार्रवाई
हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सीसीटीवी वीडियो जुटाने के बाद वीडियो के आधार पर कार की नंबर प्लेट की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ दिन पहले ही ईद मनाने के लिए आया था घर
बता दें कि मृतक समीर बाहर रहकर फर्नीचर का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही ईद मनाने के लिए घर आया था। रोज की तरह रात करीब 10:00 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था तभी यह हादसा हुआ। समीर के कुल पांच भाई है जिसमें वह चौथे नंबर पर था।
अन्य पढ़े: