పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Plane Crash : हादसे की जांच करेगी AAIB, तय होगी जवाबदेही?

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 13, 2025 • 6:51 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और मृतकों में 53 ब्रिटिश नागरिक भी हैं। संभवत इसलिए ब्रिटेन की सरकार ने यह फैसला किया है। ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जबकि अमेरिकी फेडरल एविएशन एजेंसी (एफएए) ने भी कहा है कि वह विमान हादसे की जांच में मदद करने को तैयार है।

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआईबी) करेगी। जांच में ब्रिटेन और अमेरिकी एजेंसियों की भी मदद ली जा सकती है। पहले भी जब इस तरह की विमान दुर्घटना होने पर कई देशों की जांच एजेंसियों के बीच सहयोग होता रहा है।

विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग की तरफ से दुर्घटना की अपने स्तर पर अलग से जांच कराए जाने की संभावना है। वैसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी बता रहे हैं कि एएआईबी की जांच में भी बोइंग की मदद ली जाएगी। पूरी जांच की रिपोर्ट आने में छह से नौ महीने का समय लग सकता है।

एएआईबी के अधिकारी पहुंचेंगे अहमदाबाद

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार दोपहर में अहमदाबाद-लंदन उड़ान संख्या एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आने के 30 मिनट के भीतर यह फैसला हो गया था कि इसकी जांच एएआईबी करेगी और कुछ ही देर बाद एएआईबी के अधिकारियों के अहमदाबाद पहुंचने की तैयारी भी हो गई।

एएआईबी ही देश में विमान सेवा देने वाले जहाजों की सुरक्षा का मानक तय करती है और किसी भी तरह की दुर्घटना की जांच करती है। भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए सुझाव भी देती है। दुर्घटना को लेकर बोइंग की तरफ से सूचना जुटाए जाने की खबर है। बोइंग इंडिया ने बताया है कि वह हादसे को लेकर एअर इंडिया के साथ संपर्क में है और जो भी मदद संभव है, उसे देने की कोशिश कर रही है।

विशेष टीम नियुक्त कर रही ब्रिटिश एजेंसी

Read more : Plane हादसे ने कई सीएम और केंद्रीय मंत्री छीने, संजय गांधी से रूपाणी तक

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #National bakthi delhi trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.