పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar Election में अपने उम्मीदवार उतारेगी आप, संजय सिंह का ऐलान

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 18, 2025 • 1:00 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। राज्यसभा सदस्य और आप के बिहार मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने राज्य की राजधानी पटना में संवाददाताओं से बात की। उन्होंने यहां सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ आप द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 

“हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे : संजय सिंह

संजय सिंह से उन अटकलों के बारे में पूछा गया था कि क्या आप बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है? पार्टी दिल्ली और पंजाब में मजबूत स्थिति में है और गुजरात में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। उन्होंने सवाल का सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, ‘‘हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे। किन सीट पर चुनाव लड़ना है, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व आने वाले समय में करेगा।” सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली में भाजपा सरकार बिहार और पूर्वांचल के लोगों के साथ दुश्मन देश के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्हें बेघर किया जा रहा है और बदले की भावना से झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है। हम बिहार के लोगों से राज्य की सत्ता से भाजपा को बाहर करने के लिए वोट देने का आह्वान करते हैं।” अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को राष्ट्रीय राजधानी में दो बार सत्ता मिलने के इस साल के शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 

दिल्ली में विश्वासघात और बिहार में सद्भावना एक साथ नहीं चल सकती

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया, ‘‘जब हम सत्ता में थे, तो भाजपा दिल्ली में रहने वाले बिहारवासियों और पूर्वांचलियों को झुग्गियों की जगह पक्के मकान देने का वादा करके लुभाती थी। लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रवासी भाइयों को बांग्लादेशी करार दिया।” सिंह ने कहा, ‘‘मैंने संसद में कड़ा विरोध जताया था। मैं यहां यह संदेश लेकर आया हूं कि दिल्ली में विश्वासघात और बिहार में सद्भावना एक साथ नहीं चल सकती।” उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से दिल्ली में प्रवासियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। 

Read more : Air India Plane crash में नया मोड़, 3 महीने पहले बदले इंजन पर उठे सवाल
 


# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.