పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Aditya Thakre: राहुल गांधी के समर्थन में आए आदित्य ठाकरे

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 21, 2025 • 8:14 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पूरी दुनिया जानती है चुनाव आयोग का होता है भाजपा कार्यालय से संचालन

वर्ली से शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति की आलोचना की और चल रहे निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार एजेंसी पर घटिया परिणाम देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बोस्टन में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के बारे में हाल ही में दिए गए बयान का समर्थन किया। गांधी का समर्थन करते हुए ठाकरे ने कहा, उनका बयान 100% सही है क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि चुनाव आयोग का संचालन भाजपा कार्यालय से होता है।

कि मैंने भविष्यवाणी की थी कि एजेंसी के कारण लोगों को होगी परेशानी


मीडिया से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि मानसून का मौसम नजदीक आने के कारण सड़कों की मरम्मत का काम बहुत देर से और खराब तरीके से किया जा रहा है। ठाकरे ने सड़कों की खराब हालत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मैंने भविष्यवाणी की थी कि एजेंसी के कारण लोगों को परेशानी होगी। यह अब सच हो रहा है।आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि मानसून आने वाला है, लेकिन कंक्रीट का काम चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि हम चांद पर खड़े हैं। यह सड़क 15 दिन पहले बनी है। इसकी गुणवत्ता खराब है। एजेंसी ने केवल पैसे ऐंठने के लिए काम शुरू किया है।

नगर निगम को मानसून से पहले करनी चाहिए बैठक : आदित्य ठाकरे

उन्होंने ठेकेदारों के प्रति जवाबदेही की कमी पर निराशा व्यक्त की और सवाल किया कि अधिकारी उनके घटिया काम के लिए उनके खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी… ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी? नाला साफ नहीं हुआ, लेकिन खजाना साफ हो गया है। विधायक ने शहर की नदियों की स्थिति पर भी चिंता जताई और पोइसर और मीठी नदियों को पर्यावरण की अनदेखी का उदाहरण बताया। उन्होंने आग्रह किया, पोइसर नदी की एक तस्वीर सामने आई है। मीठी नदी भी गंदी है। नगर निगम को मानसून से पहले इस संबंध में बैठक करनी चाहिए।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Aditya Thakre breakingnews latestnews rahul gandhi trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.