పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : भारत के समर्थन में आया अफगानिस्तान जयशंकर ने दिया धन्यवाद

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 16, 2025 • 1:46 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहा है। इस लड़ाई में तुर्की और अजरबेजान जैसे देश आतंकियों का साथ दे रहे हैं वहीं अफगानिस्तान ने बड़ी समझदारी दिखाते हुए आतंकवाद की खिलाफत करते हुए भारत का साथ देने का वादा किया है। इस पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने धन्यवाद दिया है। जयशंकर ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से पहली बार बातचीत की है।

तालिबान के अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय राजनीतिक बातचीत है।यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई जवाबी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर हैं। इस हमले की अफगान सरकार ने कड़ी निंदा की थी, जिसे जयशंकर ने गहराई से सराहा है। जयशंकर ने बातचीत के बाद एक्स पर लिखा, अफगान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी के साथ अच्छी बातचीत हुई। पहलगाम आतंकी हमले की उनकी स्पष्ट निंदा के लिए आभार।

अफगान और भारत की जनता के पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों को रेखांकित किया और उनके विकासा की आवश्यकताओं में भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। तालिबान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत में मुत्ताकी ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सशक्त करने, व्यापार बढ़ाने और राजनयिक संबंधों को और मजबूती देने पर बल दिया। उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण देश बताया और अफगानिस्तान के साथ ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्हें और मजबूत करने की उम्मीद जताई।

भारत की वीजा प्रक्रियाओं को सरल बनाने की अपील की

मुत्ताकी ने खासकर अफगान व्यापारियों और मरीजों के लिए भारत की वीजा प्रक्रियाओं को सरल बनाने की अपील की। साथ ही भारत में बंद अफगान कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी की भी मांग की। गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दुबई में मुत्ताकी से मुलाकात की थी, जो तालिबान शासन के साथ भारत का पहला उच्चस्तरीय संपर्क था। जयशंकर ने सभी मुद्दों पर भारत की ओर से सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि भारत राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में मिलकर काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है। बातचीत में ईरान स्थित चाबहार बंदरगाह को लेकर भी चर्चा हुई, जो भारत के लिए अफगानिस्तान तक पहुंचने का एक रणनीतिक मार्ग है।

पाकिस्तान के साथ भारत का संबंध और व्यवहार पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेगा : जयशंकर

यह पाकिस्तान को बायपास करता है। इसके अलावा, क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और दोनों देशों के बीच आर्थिक और मानवीय सहयोग को बढ़ाने पर भी दोनों पक्षों ने सहमति जताई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत का संबंध और व्यवहार पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेगा। इस संबंध में कई वर्षों से राष्ट्रीय सहमति बनी हुई है और इसमें कतई कोई बदलाव नहीं होगा। जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम हमले के दोषियों को जवाबदेह ठहराने की जरूरत पर बल दिया था और सात मई की सुबह हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उन्हें जवाबदेह ठहराया।

Read more : यह तो सिर्फ ट्रेलर था, जरूरत पर पूरी फिल्म दिखाएंगे : राजनाथ

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.