పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Ahmedabad Plane Crash : विमान हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Author Icon By digital
Updated: June 12, 2025 • 5:09 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने जाहिर की संवेदना

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूँ। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ प्रभावित लोगों के साथ हैं।

इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को हृदय विदारक बताया और कहा कि इससे हम स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे मंत्रियों और अन्य अधिकारियों के संपर्क में हैं। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी से हम स्तब्ध और दुखी हैं। यह हृदय विदारक है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त

एयर इंडिया का बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक विमान में सवार थे। विमान में कौन-कौन लोग सवार थे, इसे लेकर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इस फ्लाइट में सवार थे, लेकिन बाद में साफ हुआ कि वह इस फ्लाइट में मौजूद नहीं थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। AI171 की दुखद दुर्घटना के बाद डीजीसीए रिपोर्ट से सबसे महत्वपूर्ण खुलासे में से एक ये है कि पायलटों ने उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘मेडे’ कॉल जारी किया था। आपको बता दें कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है।

अमित शाह ने भी हादसे पर जताया दुख

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताकर लिखा, महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं। दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। जो भी श्रद्धालु आए उनके सकुशल स्नान को लेकर मुख्यसचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव, एडीजी लॉ ऑडर अन्य पदाधिकारी मौजूद है। प्रयागराज में अब हालात नियंत्रण में है। भीड़ का दबाव है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Ahemadabad breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.