పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Air India के विमान को मुंबई में पांच घंटे रोककर रखा गया

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 27, 2025 • 12:01 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बैंकॉक जा रही थी फ्लाइट

25 जून को मुंबई से बैंकॉक जाने वाली एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट (Flight) को पांच घंटे से अधिक समय तक रोककर रखा गया। इसकी वजह विमान के एक पंख में कुछ घास का फंसना बताया गया। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस पर तुरंत ध्यान दिया गया और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई। टाटा समूह द्वारा संचालित एयरलाइन ने अन्य महत्वपूर्ण विवरण जैसे कि विमान में सवार यात्रियों और चालक दल की संख्या, विमान का प्रकार, प्रस्थान का निर्धारित समय और यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर कितने समय तक फंसे रहे, साझा नहीं किए।

एअर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ’25 जून 2025 को मुंबई से बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाली AI2354 को रोक दिया गया, क्योंकि ऑपरेटिंग विमान के बाएं पंख के नीचे कुछ घास फंसी हुई पाई गई थी।’ एयरलाइन ने कहा कि इस पर तुरंत ध्यान दिया गया और विमान को संचालन के लिए मंजूरी दे दी गई।

घास कैसे फंसी? पता नहीं चल सका


यात्रियों को विमान से उतार दिया गया, जलपान की व्यवस्था की गई
एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और उनके जलपान की व्यवस्था की गई। फ्लाइट क्रू के नए सदस्यों के आते ही फ्लाइट रवाना हो गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब डीजीसीए ने प्रमुख हवाई अड्डों पर अपनी निगरानी के दौरान एयरलाइनों, हवाई अड्डों, विमान रखरखाव कार्यों से संबंधित कई उल्लंघनों और कई मामलों में बार-बार होने वाली खामियों का पता लगाया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया के विमान हादसे के दो सप्ताह से भी कम समय बाद की गई थी।

नियामक ने मंगलवार को क्या कहा था?
खामियों के संबंध में एयरलाइनों, हवाई अड्डों और अन्य संस्थाओं के नामों का खुलासा किए बिना नियामक ने मंगलवार को कहा था कि निगरानी में उड़ान संचालन, उड़ान योग्यता, रैंप सुरक्षा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), संचार, नेविगेशन और निगरानी (सीएनएस) प्रणाली और उड़ान से पहले चिकित्सा मूल्यांकन जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

Read more: Air India Audit: DGCA की सख्ती, गुरुग्राम बेस की जांच शुरू

# Paper Hindi News #Air India #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.