Alcohol free wedding : शराब बिना शादी पर ₹51 हजार इनाम, सरपंच का फैसला!

Read Time:  1 min
Alcohol free wedding
Alcohol free wedding
FONT SIZE
GET APP

Alcohol free wedding : शादी समारोहों में शराब के कारण होने वाली अव्यवस्था और झगड़ों को रोकने के लिए Uttarakhand के एक गांव की प्रधान ने अनोखी पहल की है। शराब के बिना शादी आयोजित करने वाले परिवारों को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के गडुल गांव की ग्राम प्रधान स्वीटी रावत ने यह पहल शुरू की है। उनका कहना है कि शादियों में शराब पर अनावश्यक खर्च होता है और इससे युवा वर्ग नशे की लत का शिकार बनता जा रहा है। इसी को रोकने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है।

अन्य पढ़े: DGP : ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी, डीजीपी ने की समीक्षा

अब तक दो परिवार इस नियम के तहत बिना शराब के शादी कर चुके हैं, जिन्हें 51 हजार रुपये की सहायता दी गई है। ग्राम प्रधान के मुताबिक, इस पहल को ग्रामीणों का पूरा (Alcohol free wedding) समर्थन मिल रहा है और जिला कलेक्टर समेत कई अधिकारियों ने इसकी प्रशंसा की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऐसा ही प्रयोग किया गया था। देवप्रयाग गांव में बिना शराब के शादी करने पर दुल्हन को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। यह राशि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने चंदा इकट्ठा कर दी थी। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।