नई दिल्ली,। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया (Air India) ने नई दिल्ली-तेल अवीव रूट पर 31 मई तक उड़ानें रद्द कर दी हैं।तेल अवीव के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पहले ही अपनी उड़ानें बंद कर चुकी हैं। फिलहाल एल अल, इस्राएर, अर्किया और एयर हाइफा ही सीमित सेवाएं चला रही हैं।
भारतीयों पर असर
फ्लाइट सस्पेंड होने से 40 हजार से ज्यादा भारतीय प्रभावित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक भारत आने के लिए उन्हें जॉर्डन या मिस्र के रास्ते जाना पड़ रहा है।
दूतावास ने शुरू की हेल्पलाइन
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। रजिस्ट्रेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। राजदूत जेपी सिंह ने भारतीय कामगारों और छात्रों से वर्चुअल बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अन्य पढ़े: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’
नई दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट सेवा का इतिहास
नई दिल्ली-तेल अवीव के बीच सीधी उड़ान सेवा 1 जनवरी से शुरू हुई थी, जिसमें सप्ताह में चार फ्लाइट बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से संचालित की जा रही थीं।
Read More :