పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : अमित शाह ने ली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक, कई मुद्दों पर बनी सहमति

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: November 17, 2025 • 11:42 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हरियाणा (Hariyana) के फरीदाबाद (Faridabad) में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी तथा उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख राजनेता शामिल हुए। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहे।

कौन-कौन शामिल हैं उत्तर क्षेत्रीय परिषद में

उत्तर क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ शामिल हैं।

बैठक की शुरुआत में लाल किला विस्फोट पीड़ितों को श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत में दिल्ली लाल किला विस्फोट (Red Fort Blast) में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।बैठक में राज्य सरकारों के बीच समन्वय, जल-बंटवारे के मुद्दे और विकास कार्यों की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

क्षेत्रीय परिषदों का महत्व

क्षेत्रीय परिषदें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीम भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
ये राज्यों और केंद्र को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर संवाद का संरचित मंच उपलब्ध कराती हैं। पिछले वर्षों में इनमें आपसी सहयोग और बेहतर समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

महिला-बाल सुरक्षा और त्वरित न्याय पर भी फोकस

इन परिषदों में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध यौन अपराधों की त्वरित जांच, मामलों के शीघ्र निपटारे, और फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतों के बेहतर कार्यान्वयन जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की जाती है।

Read More :

# Amit sah news # Cm Rekha Gupta news # Faridabad News # Himachal Pradesh cm News # Manoj Sinha news #Breaking News in Hindi #Hariyana news #Hindi News #Latest news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.