పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : बिहार में एंटी रोमियो स्क्वॉड शुरू, पिंक पुलिस करेगी फौरन एक्शन- सम्राट

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: November 26, 2025 • 10:49 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली/पटना। पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Owner) के बाद जैसे ही सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का कार्यभार संभाला, बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर तेज़ बदलावों का संकेत मिल गया। 1972 के बाद पहली बार किसी गैर-मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय की कमान ली है और पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि अब राज्य में अपराध और लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छेड़खानी पर सख्ती -एंटी रोमियो स्क्वॉड और पिंक पुलिस तैनात

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वॉड यूपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। स्कूल-कॉलेज के छुट्टी समय पर पिंक पुलिस (Pink Police) की तैनाती रहेगी और छेड़खानी की किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई होगी।

उन्होंने चेतावनी दी— अगर किसी युवती या महिला के साथ छेड़खानी हुई तो आरोपी के साथ-साथ लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई होगी।”

साइबर अपराध पर ‘सफाई अभियान’ शुरू

गृह मंत्री ने डिजिटल अपराध रोकने को लेकर सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर—

जेल प्रशासन को भी चेतावनी दी गई है।

400 माफियाओं की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू

सम्राट चौधरी ने बताया कि संगठित अपराध का नेटवर्क (Crime Network) ध्वस्त करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। राज्य के बालू, शराब और जमीन से जुड़े करीब 400 कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। दो माफियाओं की संपत्ति जब्ती की अनुमति कोर्ट से मिल चुकी है। अपराध कर करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्पीडी ट्रायल चलेगा और सजा सुनिश्चित होगी।”

कानून-व्यवस्था सुधारने की नई रणनीति

पदभार संभालने के बाद गृह मंत्री ने पूर्व डीजीपी और निगरानी ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
बैठक में इन मुद्दों पर सुझाव मिले—

सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी सुझावों को लागू कर पुलिस प्रशासन को और मजबूत किया जाएगा।

“बिहार में सुशासन कायम रहेगा”

अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज और सुशासन को और मजबूत किया जाएगा। यूपी मॉडल पर पूछे गए सवाल पर उनका जवाब था—
“बिहार अपना मॉडल भी प्रभावी ढंग से लागू करेगा।”

Read More :

# Smarat Choudhary News #Bihar News #Breaking News in Hindi #Cyber Crime News #Hindi News #Latest news #Pink Police News #Romiyo Squad News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.