चतरा पुलिस ने पाखा नाला के पास की कार्रवाई
चतरा। चतरा(Chatara) पुलिस ने अफीम(Apheem) के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए की अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एसपी सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका
इस दल ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के पाखा नाला के पास घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका।
तलाशी में अफीम बरामद
तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 1 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान महेंद्र कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव और सतेंद्र यादव के रूप में हुई है। महेंद्र कुमार यादव कुरसैल, वशिष्ठनगर जोरी का निवासी है। जबकि दिनेश और सतेंद्र दोनों राजगुरूआ टोला ढेकीटूका, सदर थाना, चतरा के रहने वाले हैं।
तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त
पुलिस ने तस्करों के पास से अफीम के अलावा तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त किया है। एसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी अफीम के अवैध व्यापार पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस अब इन तस्करों से पूछताछ कर रही है। इससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सकेगा। चतरा जिले में अफीम की खेती और तस्करी एक गंभीर समस्या रही है। पुलिस की इस तरह की लगातार कार्रवाई से इस अवैध धंधे पर लगाम लगने की उम्मीद है।
अफ़ीम क्या है और यह कहाँ से प्राप्त होता है?
अफ़ीम एक नशीला पदार्थ है जो खसखस (poppy) के पौधे के कच्चे फल से प्राप्त होता है। इसका उपयोग दवाइयों और अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण में होता है।
इसका सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है?
अफगानिस्तान अफ़ीम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, जहाँ दुनिया के 80% से अधिक अफ़ीम का उत्पादन होता है।
अफ़ीम का उपयोग किस लिए होता है?
अफ़ीम का उपयोग मॉर्फीन और कोडीन जैसी दर्द निवारक दवाओं के निर्माण में होता है, लेकिन इसका दुरुपयोग नशे के लिए भी किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।
अन्य पढें: Bihar : तेजस्वी को वोटर आईडी कार्ड के आरोप में जाना पड़ सकता है जेल