Jaipur : ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

By Surekha Bhosle | Updated: March 27, 2026 • 12:48 PM

Jaipur घूमने आई एक जर्मन महिला के साथ अनुचित व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक मोहम्मद सोहैल ने बातचीत के दौरान महिला को हिंदी की आपत्तिजनक और भद्दी गालियां सिखाईं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ये जर्मन महिला (German woman) घूमने आई थी। उसने ही ये वीडियो अपने फोन से बनाया। ऑटो चालक ने इस दौरान जर्मन महिला को गालियां सिखाईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जयपुर पुलिस ने यहां विदेशी पर्यटक को गाली सिखाने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक (Auto-rickshaw driver) को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पर्यटन थानाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक विदेशी पर्यटक को गाली सिखाते हुए नजर आ रहा है। 

मजाक समझकर महिला ने सीखीं गालियां

वीडियो में नजर आ रहा है कि चालक हंसते हुए विदेशी पर्यटक महिला से इन शब्दों को दोहराने के लिए कहता है, जबकि महिला इन्हें मजाक समझकर सीख रही है। पुलिस अधिकारी कुमारी ने बताया कि जर्मनी से आई महिला पर्यटक इन शब्दों के अर्थ से अनजान थी और उसे लगा कि यह सामान्य बातचीत का हिस्सा है। 

अन्य पढ़े: Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सूरजपोल निवासी मोहम्मद सोहैल (31) के रूप हुई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना करीब 10 दिन पहले हुई थी, जब विदेशी पर्यटक जयपुर घूमने आई थी और ऑटो रिक्शा से पुरानी नगरी का भ्रमण कर रही थी। 

जर्मन जाकर महिला ने पोस्ट किया वीडियो

महिला ने यह वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और जर्मनी लौटने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। थानाधिकारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #JaipurTourism #TouristSafety #MisbehaviorAlert #LatestNews