పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Uttar Pradesh : सुल्तानपुर में आपसी विवाद में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Author Icon By digital
Updated: May 4, 2025 • 3:44 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

सिर में गंभीर चोट आने से मौत

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में कथित तौर पर आपसी विवाद में एक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के महाकुड़ तालाब के पास शनिवार रात राम खिलाड़ी (55) नामक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि सुरहुरपुर निवासी राम खिलाड़ी एक खेत में था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने राम खिलाड़ी और उसके साथ मौजूद मोतीलाल को डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

इस व्यक्ति से चल रहा था विवाद

सिर में गंभीर चोट आने के कारण राम खिलाड़ी अचेत होकर गिर पड़ा जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से राम खिलाड़ी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र मोहन लाल ने बताया कि उसके पिता का राम सजीवन नामक व्यक्ति से विवाद था, इसी को लेकर उनकी हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है।

मामूली विवाद को लेकर जान के दुश्मन बने लोग

पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि योगी सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन यूपी में एक के बाद एक हो रही इस तरह की घटनाओं से न सिर्फ सरकार की किरकरी हो रही है बल्कि अपराधियों के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं। हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है, कहीं पर अपराधी तुरंत पकड़ लिए जाते हैं तो कहीं पर महीनों बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते।
फिलहाल सुल्तानपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews murdered Sultanpur trendingnews Uttar Pradesh

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.