Benefits of Figs: सेहत के लिए अमृत है अंजीर, रोजाना भिगोकर 4 Figs खा लीजिए, सेहत को मिलेंगे बेहतरीन 4 फायदे

By Kshama Singh | Updated: June 17, 2025 • 8:02 PM

अंजीर का सेवन करने से शरीर की गंदगी होती है साफ

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक अंजीर का सेवन रोजाना पानी में भिगोकर किया जाए तो एक साथ कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। चार अंजीर कब्ज़, अपच, डायबिटीज, ब्रोंकाइटिस, दमा, दिल की बीमारी,कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती हैं। आयुर्वेद में अंजीर को गुणों का खजाना माना जाता है। अंजीर सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है। वहीं यह सभी पोषक तत्व बीमारियों से बचने में सहायता करता है। आयुर्वेद के हिसाब से भिगोए हुए अंजीर का सेवन करने से शरीर की गंदगी साफ होती है। कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और एनर्जी बढ़ती है। वहीं रोजाना अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और स्किन में ग्लो भी आता है।

हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है…

जब आप अंजीर पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इसके फायदे भी अधिक बढ़ जाते हैं। वहीं इसके फायदे को दोगुना करना चाहते हैं, तो इसको दूध में भिगोकर खा सकते हैं। दूध में अंजीर भिगोकर खाने से शरीर को अधिक पोषण मिलता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। जोकि हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं अंजीर भिगोकर खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

अंजीर खाने से मिलने वाले फायदे

पाचन तंत्र में होगा सुधार

Anjeer में मौजूद फाइबर और छोटे बीज आंतों की सफाई में सहायता करता है। इसको रातभर दूध में भिगाकर खाने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है। Anjeer में मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है और आंतों के स्वस्थ काजकाम को बढ़ावा देता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

दूध और Anjeer का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। Anjeer में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है। वहीं दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियां मजबूत बनाता है। दूध और Anjeer का कॉम्बिनेशन ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

हार्ट के लिए हेल्दी है अंजीर

Anjeer में एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर मौजूद होता है, जोकि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

वेट लॉस में सहायक

बता दें कि वेट लॉस में भी Anjeer आपकी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम मात्रा में पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है। Anjeer में मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है।

लिवर रहता है हेल्दी

Anjeer में फाइबर भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह लिवर को ठीक करती है , क्योंकि अच्छे पाचन के लिए लिवर का कार्य सही होना आवश्यक है। रोज अंजीर खाएं तो आपका लिवर ठीक से काम करेगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews