Bengaluru bribe case : बेंगलुरु में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केपी अग्रहार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर गोविंदराजू को ₹4 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने चिट फंड धोखाधड़ी और चीटिंग केस में एक आरोपी का नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक बिल्डर मोहम्मद अकबर से कुल ₹5 लाख की डील तय हुई थी। इसमें से ₹1 लाख पहले ही जनवरी में ले लिया गया था। बाकी ₹4 लाख लेने के लिए इंस्पेक्टर वर्दी में सरकारी जीप से सिरीसी सर्कल के पास सीएआर ग्राउंड पहुंचा, जहां लोकायुक्त की टीम पहले से तैनात थी।
अन्य पढ़े: इराक की राजनीति में ट्रम्प का दखल
शिकायतकर्ता को फिनॉलफ्थलीन पाउडर लगे नोट दिए (Bengaluru bribe case) गए थे। जैसे ही इंस्पेक्टर ने पैसे लिए, लोकायुक्त अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने पहले भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे सबूत भी सौंपे थे।
फिलहाल गोविंदराजू के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कानून की रक्षा करने वाले अधिकारी का इस तरह रिश्वत लेते पकड़ा जाना गंभीर बहस का विषय बन गया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :