Latest Hindi News : Bihar-राजद को बड़ा झटका, विजय कृष्ण ने राजनीति से लिया संन्यास

By Anuj Kumar | Updated: December 11, 2025 • 5:56 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में आंतरिक विवाद तेज हो गया है। हार की जिम्मेदारी लेने से नेता कतरा रहे हैं और कई नेता पार्टी छोड़ने लगे हैं। ऐसे में कभी लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को हराने वाले पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने राजद से इस्तीफा दे दिया है।

विजय कृष्ण का त्यागपत्र और संन्यास

विजय कृष्ण ने अपने त्यागपत्र में स्पष्ट किया कि वे अब दलगत राजनीति और सक्रिय सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने लिखा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन से पूरी तरह अलग होने का फैसला किया है और पार्टी से निवेदन किया कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।

राजनीतिक करियर और नीतीश को हराना

विजय कृष्ण (Vijay Krishna) की राजनीतिक पहचान 2004 के लोकसभा चुनाव में तब मजबूत हुई जब उन्होंने बाढ़ सीट से तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार को 37 हजार से अधिक वोटों से हराया। इससे पहले वे 1996, 1998 और 1999 में नीतीश कुमार से चुनाव हार चुके थे। 2004 में जीत के बाद वे बिहार सरकार में मंत्री भी बने।

दल बदलने का इतिहास

अपने राजनीतिक करियर में विजय कृष्ण ने कई बार दल बदले। 2009 में उन्होंने राजद छोड़कर जदयू का दामन थामा। 2010 में वे फिर से राजद में लौट आए।

राजद पर असर

विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद पहले से ही आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रही थी। ऐसे में विजय कृष्ण जैसे वरिष्ठ नेता का पार्टी छोड़ना राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है

बिहार में राजद किसकी पार्टी है?

राष्ट्रीय जनता दलअनुवाद : नेशनल पीपुल्स पार्टी ) एक भारतीय राजनीतिक दल है, जिसका मुख्यालय मुख्यतः बिहार राज्य में है। इस पार्टी की स्थापना 1997 में लालू प्रसाद यादव ने की थी।

Read More :

# Cm Nitish kumar news #Bihar Assembly Election News #Bihar News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest Nwes #Rjd news #Vijay Krishna News