పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Ceasefire Violations : पाक की गोलीबारी में बिहार का जवान मो. इम्तियाज शहीद

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 11, 2025 • 8:55 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पाकिस्तान ने सीजफायर के बाद भी गोलीबारी की और बिहार के रहने वाले बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर इसमें शहीद हुए हैं. छपरा के रहने वाले मो. इम्तियाज ने अपने साथी जवानों को बचाने में कुर्बानी दे दी.

पाकिस्तान की गोलीबारी में शनिवार को बीएसएफ में तैनात बिहार के सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद हो गये. वे छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे. जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शनिवार देर शाम गोलीबारी में वे घायल हुए थे. बीएसएफ की ओर से उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी गयी है.

आज गांव पहुंच सकता है पार्थिव शरीर

शहीद मो. इम्तियाज के परिवार के लोग जम्मू के लिए रवाना हो गये हैं. रविवार की सुबह जम्मू में बीएसएफ के फ्रंटियर हेडक्वार्टर में पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देने के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जायेगा. जिसके बाद बीएसएफ मो इम्तियाज के पार्थिव शरीर को लेकर रविवार की शाम तक उनके गांव पहुंच सकती है.

सीजफायर के बाद पाकिस्तान से हुई गोलीबारी, सीमा पर तैनात थे इम्तियाज

गौरतलब है कि शनिवार को पाकिस्तान ने सीजफायर की घोषणा के तीन घंटे बाद ही शाम में सीमा पार से गोलीबारी शुरू कर कर दी. बीएसएफ की ओर से जारी सूचना के अनुसार मो. इम्तियाज जम्मू से सटी सीमा के बीएसएफ आउटपोस्ट पर तैनात थे. उन्होंने बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए अपने साथियों को बचाते हुए खुद प्राणों की आहूति दे दी. बीएफएफ के डीजी और अन्य सभी अधिकारियों ने वीरगति को प्राप्त मो इम्तियाज के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जतायी है.

ईद पर आए थे गांव, इंजीनियर है बेटा

नारायणपुर के ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज काफी नेक दिल और मिलनसार व्यक्ति थे. एक माह पहले ही ईद के लगभग वे घर आये थे. गांव में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करते थे और गांव के सभी लोगों से मिलते-जुलते थे. उनका एक पुत्र मोहम्मद इमरान बायोमेडिकल से इंजीनियरिंग कर पटना पीएमसीएच में कार्यरत है. पिता इम्तियाज के शहीद हो जाने की सूचना मिलने के बाद पुत्र इमरान जम्मू के लिए रवाना हो गये.

Read more : पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन; 3 राज्यों में ब्लैकआउट; एयर डिफेंस सिस्टम ऐक्टिव

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.