పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP :  पूजा पाल को भाजपा दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जल्द होगी BJP में एंट्री

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: August 18, 2025 • 12:38 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

लखनऊ:  विधानसभा में सीएम योगी (CM Yogi) की तारीफ करने के बाद सपा ने पूजा पाल (Pooja pal) को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में सियासत होने लगा। रविवार को पूजा पाल मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जिसके बाद इतना साफ हो गया कि वह भाजपा में शामिल होने वाली है। अब खबर है कि पूजा पाल को भाजपा में एक अहम पद देने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि भाजपा पूजा को पंचायत चुनाव में पिछड़ा चेहरा बना सकती है। सपा से निष्कासित होने के बाद उनका भी पहला विकल्प भाजपा ही है। अब ये भी कह सकते हैं कि यूपी की राजनीति में पूजा पाल एक नई भूमिका निभाने की तैयारी कर रही हैं।

विधानसभा में की थी योगी आदित्यनाथ की तारीफ

गौरतलब है कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या 2005 में माफिया अतीक अहमद ने करवाई थी। जिसके बाद पूजा पाल सियासत में सक्रिय हुईं। हाल ही में उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था की नीतियों की तारीफ की थी और अतीक अहमद को माफिया कहा था। जिससे नाराज होकर सपा ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद उनका योगी से मिलना भविष्य की संभावनाओं का संकेत माना जा रहा है।

भाजपा उठा सकती है मौके का फायदा

राजनीति नजर से देखें तो पूजा पाल भी पिछड़ी जाति से आती हैं और समाजवादी पार्टी (PDA) के दम पर सियासत कर रही है। पूजा पाल भाजपा में जाती हैं तो बीजेपी इस बात को लेकर सियासी फायदा उठाने की कोशिश कर सकती है। दूसरा, भाजपा को यह राजनीतिक संदेश देने का मौका मिलेगा कि वह अपराध और माफियाओं के खिलाफ खड़ी है। वहीं, जानकारों का मानना है कि पूजा पाल का भाजपा में शामिल होना केवल संगठनात्मक मजबूती ही नहीं ,बल्कि भावनात्मक और सामाजिक तौर पर भी बड़ा असर डालेगा

राजू पाल की पत्नी कौन है?

पूजा पाल। पूजा पाल उत्तर प्रदेश की एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह इलाहाबाद पश्चिम से तत्कालीन विधायक राजू पाल की पत्नी थीं, जिनकी 2004 के चुनाव में अशरफ अहमद को हराने के बाद दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पूजा कौन सी भाषा है?

संस्कृत में पूजा का अर्थ है “सम्मान, आदर; श्रद्धा, आराधना, आराधना; आतिथ्यपूर्ण स्वागत या पूजा के घर, मंदिर में सम्मान या श्रद्धा प्रदर्शित करना।”

Read more : Bihar : वोट अधिकार यात्रा से पहले बोले लालू… संविधान मिटने नहीं देंगे

# Latest news # Up news #BJP news #Breaking News in Hindi #Cm Yogi news #Hindi News #Pooja pal news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.