పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

BJP कैंडिडेट जीवन गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, जाखड़-बिट्टू सहित भाजपा नेताओं का लगा जमावड़ा

Author Icon By digital
Updated: June 2, 2025 • 5:35 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भाजपा ने आयोजित की जनसभा

पश्चिम विधानसभा सीट पर घोषित किए गए भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने सोमवार को नामांकन पत्र भर दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान गुप्ता के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ,जिला प्रधान रजनीश धीमान विशेष रूप से उपस्थित थे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले होटल गुलमोहर के नजदीक भाजपा ने एक जनसभा भी आयोजित की। आज नामांकन की अंतिम तिथि थी। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले होटल गुलमोहर के नजदीक भाजपा ने एक जनसभा भी आयोजित की। इस सभा में पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल , लोकसभा की डिप्टी स्पीकर रहे चरणजीत सिंह अटवाल, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित अनय नेता उपस्थित थे।

भगवा पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्य हैं जीवन गुप्ता

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के रूप में कार्य कर चुके गुप्ता राज्य में भगवा पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्य हैं। उनकी उम्मीदवारी के साथ ही, विधानसभा क्षेत्र में चार-तरफा मुकाबला होने वाला है। गुप्ता का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता और अधिवक्ता परुपकर सिंह घुम्मन से है। गुप्ता और घुम्मन अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में लुधियाना पश्चिम में भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू को सबसे ज़्यादा वोट (45,424) मिले, जो शहरी मतदाताओं के रुझान में बदलाव का संकेत है।

जीवन गुप्ता को बड़े मार्जन से जीतकर विधानसभा में भेजें…

इसके विपरीत, कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को 30,889 वोट मिले, जबकि आप और शिअद उम्मीदवार काफ़ी पीछे रह गए। 2022 के विधानसभा चुनावों में आप के गुरप्रीत गोगी बस्सी ने लुधियाना पश्चिम सीट पर 40,000 से ज़्यादा वोटों से जीत दर्ज करके पारंपरिक बाहुबलियों को चौंका दिया। उन्होंने कांग्रेस के आशु को हराया, जिन्हें 32,931 वोट मिले। उस समय भाजपा के उम्मीदवार बिक्रम सिंह सिद्धू 28,107 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

रेल राज्य मंत्री रजनी सिंह बिट्टू ने कहा कि पार्टी ने इस बार टकसाली नेता जीवन गुप्ता को टिकट दी है। अब भाजपा के कार्यकर्ता यह नहीं कह सकते कि बाहरी चेहरे को लाया गया है। कहा की अरोड़ा ने तीन साल में कुछ नहीं किया जबकि कांग्रेस में क्लेश चल रहा है, जिसके घर में क्लेश चल रहा है। वह दूसरे का क्या विकास करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की पश्चिम विधानसभा सीट से जीवन गुप्ता को बड़े मार्जन से जीतकर विधानसभा में भेजें।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bjp breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.