BJP : प्रधानमंत्री के बारे में कांग्रेस की गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं – अजय पाठक

By Ajay Kumar Shukla | Updated: January 7, 2026 • 1:27 PM

नागपुर। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय पाठक ने कहा कि भारत और प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेन्द्र मोदी के बारे में कांग्रेस (Congress) की गलत टिप्पणी देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस का इसका जवाब जनता खुद दे रही है और आने वाले चुनावों में देगी।

अस्तित्व की लड़ाई में इतना नीचे गिरी कांग्रेस : भाजपा प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अजय पाठक कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई में इतना नीचे गिरती जा रही है, कांग्रेस नेता जमीन पर कुछ कर नहीं पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को पहले पाकिस्तान में जाकर सरकार को हटाने में मदद मांगते थे। वर्ष 2019 के बाद राहुल गांधी जार्ज सोरोस की शरण में चले गए और अब तक जितनी भी गुप्त यात्राएं राहुल गांधी ने की वह सिर्फ और सिर्फ भारत को अस्थिर करने की साजिश के तहत विदेश यात्रा करते रहे है

प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे पृथ्वीराज चौहान

उन्होंने नागपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि अब राहुल गांधी के नेता पृथ्वीराज चौहान प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस पृथ्वीराज चौहान से कहवा रही है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को जिस प्रकार अमेरिका उठा कर ले गया उसी प्रकार भारत के प्रधानमंत्री को भी अमेरिका उठा के ले जाएगा। कांग्रेस हताशा की गर्त में इस कदर चली गई है अब वह समझ रही है, हम कभी भी भारत में चुनाव नहीं जीत सकते है। इसलिए अमेरिका में कभी लोकतंत्र बचाने की गुहार कभी प्रधानमंत्री को किडनैप करने की साजिश कांग्रेस और कांग्रेस के युवराज अपनी मानसिकता देश के सामने जाहिर कर रहे हैं। यह देश भली-भांति कांग्रेस के छुपे हुए एजेंडा को पहचान लिया है इसलिए कांग्रेस समाप्त होती जा रही है।

कांग्रेस का देश के विकास से कोई लेना देना नहीं

अजय पाठक ने कहा कि कांग्रेस को देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। उनकों सिर्फ सत्ता चाहिए। कांग्रेस ने कभी भी देश के हित के बारे में नहीं सोचा है। भाजपा के विकास कार्यों को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। हर चुनावों में उसकों हार का सामना करना पड़ रहा है। देश की जनता राहुल गांधी की असलियत को जान गई है।

मोदी जी कितने तक पढ़े-लिखे हैं?

नरेंद्र मोदी का शुद्ध नाम क्या है?

नरेंद्र दामोदरदास मोदी।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#BJPVsCongress #Elections #Hindi News Paper #IndianPolitics #PrimeMinister #PublicOpinion breakingnews latestnews