పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Blood group: ब्लड ग्रुप ‘CRIB’ मिला

Author Icon By Dhanarekha
Updated: August 5, 2025 • 7:12 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

10 महीने की रिसर्च के बाद खोजा गया, ये बेहद दुर्लभ, दुनियाभर में केवल 10 लोगों का

बेंगलुरु। कर्नाटक(Karnataka) के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में डॉक्टरों ने एक ऐसा ब्लड ग्रुप खोजा है, जो अब तक दुनिया में कहीं भी पहचाना नहीं गया था। इसे CRIB नाम दिया गया है। अभी तक दुनिया में इस ब्लड ग्रुप के 10 लोग ही सामने आए हैं

यह मामला तब सामने आया जब महिला को दिल की सर्जरी के लिए अस्पताल(Hospital) में भर्ती किया गया। महिला का ब्लड ग्रुप O Rh+ था, जो कि सबसे आम माना जाता है। लेकिन जब सर्जरी के लिए खून जुटाया गया, तो कोई भी O पॉजिटिव यूनिट उसके शरीर से मेल नहीं खा रही थी।

मामला गंभीर था, इसलिए जांच के लिए सैंपल को बेंगलुरु के रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर की एडवांस्ड लैब में भेजा गया। टीम ने महिला के 20 परिजनों के ब्लड सैंपल भी जांचे, लेकिन कोई मेल नहीं मिला। डॉ. अंकित माथुर ने बताया, हमने एडवांस टेस्टिंग की, जिसमें पाया गया कि मरीज का खून हर सैंपल से ‘पैन-रिएक्टिव’ था, यानी किसी भी खून से मेल नहीं खा रहा था। हमें शक हुआ कि यह कोई नया या बहुत दुर्लभ ब्लड ग्रुप हो सकता है।

CRIB ब्लड ग्रुप से जुड़ी खास बातें:

पूरा नाम: Chromosome Region Identified as Blood group

श्रेणी: INRA (Indian Rare Antigen) सिस्टम

पहली खोज: भारत में, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने पुष्टि की

महत्त्व: गर्भावस्था और ब्लड ट्रांसफ्यूजन में जीवन रक्षक भूमिका

दुर्लभता: अब तक दुनिया में केवल 10 लोग पाए गए हैं

क्या है CRIB ब्लड ग्रुप?

CRIB का पूरा नाम Chromosome Region Identified as Blood group है। इसका संबंध INRA (Indian Rare Antigen) ब्लड ग्रुप सिस्टम से है, जिसे इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) ने 2022 में मान्यता दी थी।

CRIB ब्लड ग्रुप में एक आम पाया जाने वाला एंटीजन नहीं होता, जो ज्यादातर लोगों में होता है। इस वजह से CRIB ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को सिर्फ CRIB-नेगेटिव खून ही चढ़ाया जा सकता है, जो पूरी दुनिया में बेहद दुर्लभ है।

क्या हैं इसके प्रभाव?

CRIB ब्लड ग्रुप की पहचान उन मामलों में जीवन रक्षक साबित हो सकती है, जहां गर्भवती महिला के शरीर में ऐसे एंटीबॉडी बनते हैं जो भ्रूण के रक्त को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे मामलों में समय रहते जांच और सावधानी बरती जा सकती है।

डॉक्टरों का कहना है कि इस ब्लड ग्रुप वाली महिला को भविष्य में अगर दोबारा खून की जरूरत पड़ी, तो उसे दूसरों के डोनेशन पर निर्भर नहीं रहना होगा। उसे पहले से अपना ही खून ऑटोलॉगस ट्रांसफ्यूजन के जरिए स्टोर करना पड़ेगा।

भारत इम्यूनो-हेमैटोलॉजी रिसर्च का केंद्र बन सकता है

इस खोज को पिछले महीने इटली के मिलान में एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया, जहां इसे एक बड़ी उपलब्धि माना गया। डॉक्टरों का मानना है कि यह खोज भारत को विश्व स्तर पर इम्यूनो-हेमैटोलॉजी रिसर्च का केंद्र बना सकती है।

इम्यूनो-हेमैटोलॉजी एक विशेष चिकित्सा शाखा है, जो हमारे खून में मौजूद एंटीजन और एंटीबॉडी के आपसी संबंध और उनकी प्रतिक्रिया का अध्ययन करती है। अब वैज्ञानिक CRIB की पहचान के लिए खास एंटीबॉडी पैनल और स्क्रीनिंग टेस्ट विकसित करने की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसे मामलों को पहले ही पहचाना जा सके।

रक्त समूह क्या होता है?
रक्त समूह लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर प्रोटीन की मौजूदगी या अनुपस्थिति से निर्धारित होता है, जो रक्त का प्रकार बताता है।

विभिन्न मुख्य रक्त समूह कौन से हैं?
मुख्य रक्त समूह A, B, AB, और O हैं, जो Rh फैक्टर के साथ पॉजिटिव या नेगेटिव होते हैं।

रक्तदान में रक्त समूह का क्या महत्व है?
रक्तदान में संगत रक्त समूह का पता होना आवश्यक है, ताकि प्रतिक्रिया से बचा जा सके और प्राप्तकर्ता को सुरक्षित रक्त मिल सके।

अन्य पढें : Bihar News : पटना में अपराधियों का तांडव, दो मासूमों को जिंदा जलाया

# Paper Hindi News #Google News in Hindi #Hindi News Paper Blood group news latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.